☰
×

अमित शाह बोले- मोदी सरकार में बदली देश की राजनीति, वीडियो में जाने नीतिगत निष्क्रियता की जगह प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ली

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद देश में नीतिगत निष्क्रियता के दौर की जगह कामकाज और प्रदर्शन आधारित राजनीति ने ले ली है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश ने स्थिर नेतृत्व, नीतियों में निरंतरता और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।अमित शाह विजयवाड़ा में रामोजी समूह की ओर से आयोजित 'रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026' समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह पुरस्कार समूह के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार रामोजी राव की स्मृति में शुरू किया गया है।

रामोजी राव की पत्रकारिता को रामनाथ गोयनका के बराबर बताया

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rhampsMYw3w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rhampsMYw3w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

समारोह में अमित शाह ने रामोजी राव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कुछ लोग अपने जीवनभर के काम से खुद एक संस्था बन जाते हैं। रामोजी राव भी ऐसी ही शख्सियत थे। उन्होंने जीवनभर अपने मूल्यों और सिद्धांतों के लिए संघर्ष किया और उन्हें समाज में स्थापित किया।शाह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रामोजी राव के योगदान की तुलना केवल वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ गोयनका से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक नुकसान और दबाव के बावजूद रामोजी राव ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बनाए रखने के लिए काम किया।

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: शाह

अमित शाह ने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। यह सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।उन्होंने कहा कि देश ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी प्रगति की है। शाह ने अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और ग्राम पंचायतों तक 4जी इंटरनेट सुविधा पहुंचाने को सरकार की उपलब्धियों में गिनाया।समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।