×

गजब हो गया! बारिश से बचाने के लिए बंदे ने चूजों को ही पहना दिया रेनकोट, इस क्यूट वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल 

 

बारिश के दिनों में लोग छाते का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रेनकोट भी बहुत काम आते हैं। चाहे मार्केट जाना हो या ऑफिस, ये बहुत काम आते हैं। रेनकोट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए अवेलेबल हैं, लेकिन क्या आपने कभी चूजों को रेनकोट पहने देखा है? जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी ने छोटे-छोटे चूजों को रंग-बिरंगे रेनकोट पहनाकर तहलका मचा दिया है। हालांकि वीडियो असल में AI से बना है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है।

वीडियो लाखों बार देखा गया
इस प्यारे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर @Enezator अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "उसने इन छोटे चूजों को छोटे रेनकोट पहनाए, और यह अब तक की सबसे प्यारी चीज़ है।" इस 15 सेकंड के वीडियो को दस लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, इसे 43,000 से ज़्यादा लाइक्स और कई तरह के रिएक्शन मिले हैं।

एक यूज़र ने वीडियो देखने के बाद कहा, "मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि यह AI है, यह प्यारा है।" एक और यूज़र ने भी ऐसा ही कमेंट किया, "मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि यह नकली है। कोई इसे असली बना दे, और मैं तुरंत एक दर्जन खरीद लूँगा।" कई दूसरे यूज़र्स ने भी वीडियो को AI से बना बताया है।