×

Amaal Mallik Troll: सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस और अमाल मलिक के बीच छिड़ी जंग, जाने मामला

 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं इसका कारण है हाल ही में अमाल मलिक के द्वारा किया गया है एक पोस्ट। जी हां आपको बता दें कि अमाल मलिक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते है। वो अक्सर यहां पर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते है। उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी करते है। लेकिन हाल ही में अमाल मलिक ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जो सलमान खान के चाहने वालों को बिल्कुल रास नहीं आया और उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल बात ये है कि, अमाल मलिक ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि वो बॉलीवुड कि किंग यानी शाहरूख खान के फैन है। अब ये बात सलमान के फैंस को पसंद नहीं आई है। अब अमाल मलिक का शाहरूख का फैन होने से सलमान के फैंस क्यों खफा है ये भी आपको बता देंते है। आपको बता दें कि अमाल मलिक को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले कोई और नहीं बल्कि सलमान खान है। जिसकी वजह से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अमाल मलिक और सललमान खान के फैंस के बीच इस वक्त काफी लंबी बहस चल रही है। अमाल मलिक भी ट्रोल करने वालों को लगातार जवाब दे रहे है वहीं ट्रोल करने वाले उनको एक के बाद एक बाते सुनाते जा रहे है। अमाल मलिक ने लिखा कि, आज दुनिया को दिख गया कि खुद को भाई का फैन कहने वाले इन अनपढ़ों की औकात क्या है। अमाल मलिक ने कहा कि वो सलमान खान की बहुत रिस्पेक्ट करते है। सलमान ने उनको इंडस्ट्री में लॉन्च किया तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो उनके फैंस की बकवास को बर्दाशत करें। सोशल मीडिया पर बहस की जंग लगातार जारी है।

SSR Death Case: सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आते ही CBI-NCB निशाने पर बॉलीवुड और रजनीति के 20 लोग शामिल

randeep hooda hospitalized: रणदीप हुड्डा के ​चाहने वालों के लिए आई बुरी खबर, अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता

Virushka become parents soon: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली जल्द ही बनने वाले है पेरेंट्स