आज बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक का जन्मदिन है। अल्का याग्निक बॉलीवुड की ऐसी सिंगर है जिनकी आवाज का जादू हर किसी पर पड़ा है। अल्का याग्निक ने अपनी आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। आज अल्का याग्निक ने अपनी जिंदगी के 55 साल पूरे कर लिए है इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे है जो इससे पहले शायद ही आपको पता होगा। अल्का याग्निक का जन्म कोलकाता के हुआ था। अल्का याग्निक की मां एक मशहूर शास्त्रीय गायक थी। अल्का याग्निक ने अपनी मां से शास्त्रीय संगीत सीखा है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में गाना शुरू कर दिया था। ये उस उम्र की बात है जब बच्चों को संगीत का मतलब तक ठीक से समझ नहीं आता था। अल्का याग्निक ने महज 6 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा था। अल्का याग्निक ने पहली बार आकाशावाणी में भजन गाया था। उस वक्त जिसने भी अल्का याग्निक की आवाज सुनी वो उनकी आवाज का कायल हो गए। इसी के साथ अल्का याग्निक की किस्मत भी लगातार बुलंद हो चली गई। 6 साल की उम्र में पहला गाना गाने के बाद उनकी मां उनका 10 साल की उम्र में मुंबई बतौर चाइल्ड सिंगर के तौर पर लाई थी। उस वक्त अल्का याग्निक को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन अल्का याग्निक की किस्मत उस वक्त खुली जब राज कपूर ने उनकी आवाज सुनी। अल्का याग्निक को राज कपूर ने मशहूर डायरेक्टर लक्ष्मीकांत के पास भेजा और बस इसके बाद अल्का याग्निक ने पहली बार फिल्म पायल की झनकार के लिए गाना गया था। ये फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अल्का याग्निक को एक के बाद एक कई गानों के आफर मिलने लगे। आज अल्का याग्निक ने एक नहीं बल्कि हजारों गानों को अपनी आवाज दी है। अल्का याग्निक 90 के दशक की सबसे मशहूर और चर्चित सिंगर हुआ करती थी। उन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के लिए गाना गया है। अगर हम बात करें अल्का याग्निक की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने साल 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वो अपने पति से अलग हो गई थी। अल्का याग्निक पिछले 27 सालों से अपने पति से अलग है। लेकिन इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक नहीं किया है। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है।
Mumbai Saga: पहले दिन बॉक्स आफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी जॉन इमरान की फिल्म मुंबई सागा, देखें ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
Prabhas के साथ फिल्म Salaar में श्रुति हासन नहीं बल्कि ये अभिनेत्री करेगी रोमांस
Rajamouli RRR Film: साउथ के इस सुपरस्टार ने रिलीज से पहले देख ली राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर, बताया ब्लॉकबस्टर