×

Alia Bhatt: होने वाली सासू मां ने आलिया के जन्मदिन पर किया खास सेलिब्रेशन, बहन शाहीन और मां सोनी भी पहुंची

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बीते दिन यानी 15 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर आलिया भट्ट को उनके कई चाहने वालों और बॉलीवुड के कलाकारों ने अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकमानाएं दी थी। आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर के घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। जिसमे मलाइका आरोड़ा, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे कलाकार शामिल है। जिन्होंने इस पार्टी की शान बढ़ाई है। इस पार्टी के बाद आलिया भट्ट ने बेहद सागदी के साथ बॉलीवुड के कपूर परिवार के साथ भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने घर पर आलिया भट्ट के लिए खास आयोजन किया था। जिसमे आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल हुई थी। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोनी राज़दान और नीतू कपूर ने आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आलिया अपनी मां, ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर और बहन शाहीन भट्ट के साथ दिखाई दे रही है। इस दौरान आलिया ने ब्लैक ड्रेस पहनीं थी। इस तस्वीर कोशेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैपशन में लिखा कि, कुछ बहुत ख़ास लोगों के साथ बहुत ख़ास पल शेयर किए। इससे पहले भी नीतू ने अपनी होने वाली बहू आलिया को जन्मदिन की बधाई दे दी थी। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर पिछले काफी समय से से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती है। दोनों की फैमिली तस्वीरों से साफ हो गया है कि इन दोनों का रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका है।

Gauhar Khan के खिलाफ BMC ने दर्ज कराई थी FIR, अब अभिनेत्री की आई प्रतिक्रिया

The Big Bull teaser out: अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

Oscar 2021: निक जोनस के साथ प्रियंका ने किया ऑस्‍कर नॉमिनेशंस का ऐलान, बाद में चुराई ऑस्‍कर ट्रॉफी