×

Alia Bhatt Upcoming Movies: इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर आग लगाने वाली हैं आलिया भट्ट

 

आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है जिन्होंने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आलिया भट्ट के आज करोड़ों चाहने वाले है। उन्होंने अपनी फिल्मों में दमदार अभिनय और लुक्स से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। आज आलिया भट्ट अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर हम आपको आलिया भट्ट रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है। जिससे वो बॉक्स आफिस पर आग लगाने वाली है। आइए जानते हैं आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों के बारे में —

​आरआरआर
आलिया भट्ट जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में सीता का रोल निभाने वाली है। फिल्म से अभिनेत्री का लुक भी सामने आ चुका है। आलिया के अलावा फिल्म में अजय देवगन, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है। ये फिल्म 13 अक्टूबर को देशभर के सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली है।

ब्रह्मास्त्र
आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग आखिरी स्टेज में है। जिसमे उनका दमदार अवतार दिखाई देगा। फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन दिखाई देंगे। ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ये फिल्म हो सकता है कि इस साल के आखिर तक रिलीज कर दी जाए।

डार्लिंग
आलिया भट्ट फिल्म डार्लिंग में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले ही मेकर्स ने किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरूख खान और आलिया है। जिसका निर्देशन जसमीत के रीन करेंगी। फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह भी अहम रोल में नजर आएंगी। इसकी कहानी मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित होगी।

गंगूबाई ​काठियावाड़ी
आलिया भट्ट बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म गंगूबाई ​काठियावाड़ी में भी नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमे आलिया के किरदार और अभिनय को देखकर कई लोग दंग रह गए। आलिया की फिल्म गंगूबाई ​काठियावाड़ी इसी साल 30 जुलाई को सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली है।

तख्त
करण जौहर की फिल्म तख्त में भी आलिया भट्ट अहम रोल निभा सकती है। फिल्म का ऐलान करण जौहर ने काफी समय पहले कर दिया था लेकिन फिल्म पर काम नहीं शुरू हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर करने वाले थे। जिसमे आलिया के अलावा करीना कपूर खान, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, रणवीर​ सिंह, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार नजर आने वाले थे। लेकिन पिछले दिनों आई खबरों में कहा जा रहा था कि करण ने फिल्म तख्त का काम रोक दिया है। हालांकि आगे क्या होता है ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।

Alia Bhatt Upcoming Movies: इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर आग लगाने वाली हैं आलिया भट्ट

Alia Bhatt Birthday: फिल्म RRR से सामने आया आलिया भट्ट के लुक की पहली झलक, देखकर बढ़ा फैंस का उत्साह

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे रणबीर कपूर, कारण सुन होंगे हैरान