×

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे रणबीर कपूर, कारण सुन होंगे हैरान

 

आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्मदिन है। आलिया भट्ट ने आज अपनी जिदंगी के 28 साल पूरे कर लिए हैं। जाहिर है कि इस खास मौके पर आलिया भट्ट को चारों तरफ से जन्मदिन की बधाईयां मिल रही होगी। आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन से पहले एक शानदार पार्टी रखी थी। जिसमे बॉलीवुड के कइ सेलेब्स ने एंट्री की थी। इस दोरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन की पार्टी बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर के घर पर दी थी। आलिया भट्ट की इस बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमे बॉलीवुड के कलाकार करण जौहर के घर के बाहर स्पॉट किए गए है। आलिया भट्ट की इस पार्टी में दीपिका पादुकोण अपने पति अभिनेता रणवीर सिंह भी शामिल हुए है। इसके अलावा और भी कई कलाकारों ने इस पार्टी में शिरकत कर पार्टी की शान बढ़ाई है। जिसमे अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर, जैसे सेलेब्स ने एंट्री की है। वहीं आपको बता दें कि आलिया की इस पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता रणबीर कपूर शिरकत नहीं कर पाए। क्योंकि रणबीर कपूर पिछले कई दिनों कोरोना वायरस से संक्रिमत है। जिसकी वजह से वो अपने ही घर में क्वारंटीन हैं और उनका इलाज चल रहा है। रणबीर कपूर के कोविड 19 से संक्रमित होने की जानकारी खुद उनकी मां नीतू कपूर ने दिया था। अगगर हम बात करें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के काम की तो ये दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले है। जिसमे उनका दमदार अवतार दिखाई देगा। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आने वाले है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे है।

Alia Bhatt Upcoming Movies: इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर आग लगाने वाली हैं आलिया भट्ट

Alia Bhatt Birthday: फिल्म RRR से सामने आया आलिया भट्ट के लुक की पहली झलक, देखकर बढ़ा फैंस का उत्साह

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे रणबीर कपूर, कारण सुन होंगे हैरान