☰
×

एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, वीडियो में जाने टॉयलेट में मिला नोट; 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे सवार

 

एअर इंडिया की कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक करने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला, जिसमें लिखा था कि सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर प्लेन हाईजैक कर लिया जाएगा। नोट मिलने के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने पायलट को इसकी जानकारी दी। पायलट ने बिना देर किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट कर दिया।

इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी जांच शुरू की। घटना के समय विमान में 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की तलाशी लेकर धमकी से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया का एयरबस A320neo विमान कोलकाता से मुंबई जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला। नोट में हाईजैक करने की धमकी दी गई थी और इसके लिए सुबह 11:10 बजे का समय लिखा गया था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6QtbtTP1xAc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6QtbtTP1xAc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

धमकी मिलने के बाद पायलट ने तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत ATC को सूचना दी। इसके बाद विमान को सामान्य परिचालन से अलग आइसोलेशन बे में ले जाया गया, ताकि सुरक्षा एजेंसियां उसकी पूरी तरह जांच कर सकें। विमान विस्तारा की लिवेरी के साथ ऑपरेट कर रहा था।फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा जांच के नतीजों और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इंडिगो की फ्लाइट को भी मिल चुकी है हाईजैक की धमकी

इससे पहले बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 को भी शनिवार को हाईजैक करने की धमकी मिली थी। उस विमान के टॉयलेट में भी क्रू मेंबर्स को धमकी भरा नोट मिला था। नोट मिलने के बाद पायलट ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया था।लगातार विमानों को मिल रही ऐसी धमकियों के कारण एयरपोर्ट और विमानन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। हालांकि, इस तरह के मामलों में धमकी की गंभीरता का पता लगाने के लिए विमान की जांच और सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया जाता है।