×

एम्स-गुवाहाटी में सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के 129 पदों पर भर्ती शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

 

दिसपुर, 2 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी ने अपने विभिन्न विभागों में तीन वर्षों की अवधि के लिए स्थायी आधार पर वरिष्ठ रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक)/वरिष्ठ डेमोंस्ट्रेटर के कुल 129 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एम्स गुवाहाटी की ओर से सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पोस्ट के लिए जारी 129 रिक्तियों में एनेस्थेसियोलॉजी से 6, एनाटॉमी से 5, बायोकेमिस्ट्री से 4, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी से 2, कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन से 5, डेंटिस्ट्री (ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी एमडीएस) से 1, डर्मेटोलॉजी से 3, एंडोक्रिनोलॉजी से 1, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से 1, जनरल मेडिसिन से 12, जनरल सर्जरी से 16, अस्पताल प्रशासन से 1, चिकित्सा ऑन्कोलॉजी/हेमेटोलॉजी से 2, सूक्ष्मजीवविज्ञान से 5, नवजात विज्ञान से 2, नेफ्रोलॉजी से 1, न्यूरोसर्जरी से 2, परमाणु चिकित्सा से 1, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विज्ञान से 9, नेत्र विज्ञान से 5, अस्थिचिकित्सा से 4, बाल रोग से 2, बाल शल्य चिकित्सा से 2, पैथोलॉजी से 2, फार्माकोलॉजी से 4, शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास से 3, शरीर विज्ञान से 5, मनोचिकित्सा से 2, फुफ्फुसीय चिकित्सा से 1, विकिरण ऑन्कोलॉजी से 2, रेडियोलॉजी से 4, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से 1, रक्त आधान चिकित्सा एवं रक्त बैंक से 3, आघात एवं आपातकालीन चिकित्सा से 8 और यूरोलॉजी से 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। ऐसे में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स गुवाहाटी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन चिकित्सा डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) या समकक्ष योग्यता, जैसा कि रेजीडेंसी योजना के अंतर्गत निर्धारित है या एमएससी के साथ पीएचडी होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 67,700 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू 29 और 30 जून को सुबह 9 बजे से निदेशक मंडल कक्ष, मेडिकल कॉलेज भवन, एम्स गुवाहाटी पते पर आयोजिक किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं। उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए केंद्र पर सुबह 8 बजे तक या उससे पहले रिपोर्ट करना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी