एम्स बिलासपुर में प्रोफेसर सहित 75 पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, 20 जून है अंतिम तिथि
शिमला, 16 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) ने रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट दोनों के आधार पर डायरेक्ट/डेपुटेशन और सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न स्पेशलिटी में प्रोफेसर समेत कुल 75 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एम्स बिलासपुर की ओर से डायरेक्ट/डेपुटेशन के आधार पर रेगुलर पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों में प्रोफेसर (फैकल्टी) के 20 और एसोसिएट प्रोफेसर (फैकल्टी) के 2 पद शामिल हैं। सीधी भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (फैकल्टी) के 27 पद और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर (फैकल्टी) के 26 पद शामिल हैं।
प्रोफेसर (फैक्टरी) के 20 में एनेस्थीसिया से 2 और बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्पताल प्रशासन, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑप्थल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक सर्जरी, पैथोलॉजी, साइकियाट्री, पल्मोनरी मेडिसिन, रेडियोथेरेपी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक एवं यूरोलॉजी से 1-1 पद शामिल हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर (फैकल्टी) के 2 पदों में न्यूरोलॉजी और ऑप्थल्मोलॉजी से 1-1; सीधी भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (फैकल्टी) के 27 पदों में एनेस्थिसियोलॉजी से 8, ट्रॉमा और इमरजेंसी से 6, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी (क्लिनिकल सेवा) एवं जनरल मेडिसिन से 2-2, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल सर्जरी, अस्पताल प्रशासन, नेफ्रोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी से 1-1 पद शामिल हैं।
कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर (फैकल्टी) के 26 पदों में कार्डियोलॉजी के 3; जनरल सर्जरी और रेडियोलॉजी के 2-2; एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी (क्लिनिकल सर्विस), कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, फिजियोलॉजी, साइकियाट्री, पल्मोनरी मेडिसिन, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक एवं यूरोलॉजी से 1-1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-बिलासपुर के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश-174037' पते पर 25 जून के शाम 5 बजे तक या उससे पहले पहुंचाना होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमडी, एमडी/एमएस, एमएससी, पीएचडी, एमसीएच, डीएम, एमएस, एमएचए, एमडी पीएमआर/डीएनबी पीएमआर, आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 50 से 70 वर्ष की बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 1,01,500 से 2,20,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,360 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी/एससी/एसटी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
--आईएएनएस
डीके/पीएम