एआई व्यवसाय के लिए सरगर्म जमीन है चीन
बीजिंग, 21 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 विश्व एआई महासभा 17 से 20 जुलाई तक शांगहाई में आयोजित हुई। यह एआई महासभा 1,100 से अधिक उद्यमों के लिए प्रगतिशील तकनीकों के प्रदर्शन की अच्छी खिड़की थी और बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए चीनी बाजार से जुड़ने का अच्छा मंच भी था। चीन निस्संदेह एआई व्यवसाय के लिए एक सरगर्म जमीन है।
सीमेंज कंपनी के डिजिटल उद्योग ग्रुप के मोशन कंट्रोल विभाग के वैश्विक सीईओ अचिम पेल्ट्ज ने सीएमजी को बताया कि इस महासभा में यह मेरी पहली भागीदारी है, जिससे मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा। यहां न सिर्फ आकर्षक एआई प्रदर्शनी है, बल्कि पूरा व्यावसायिक माहौल है। चीनी विनिर्माण उद्योग का मजबूत आधार है। यहां सफलता पाने के लिए घरेलू विनिर्माण उद्योग की विशिष्ट मांग अच्छी तरह समझनी है। हम साथियों के साथ मिलकर विनिर्माण उद्योग के लिए ठोस मूल्य प्रदान करना चाहते हैं।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक के वरिष्ठ उपमहानिदेशक श्योंग शी ने सीएमजी को बताया कि एआई संबंधी व्यवसायों में चीन की सप्लाई चेन क्षमता बहुत मजबूत है। यहां हमारे व्यवसाय संबंधी समग्र सप्लाई चेन और औद्योगिक आधार बहुत अच्छा है। इसके अलावा यहां बिजली ग्रिड बहुत स्थिर और मजबूत है। यह एआई कंप्युटिंग का आधार है।
एबीबी ग्रुप के वरिष्ठ महानिदेशक हानछन ने सीएमजी को बताया कि चीन में रोबोट्स की संख्या अब विश्व में सर्वाधिक है और चीनी ग्राहक सक्रियता से एआई का इस्तेमाल करते हैं, जिसने हमें बहुत अनुप्रयोग परिदृश्य प्रदान किए, जो अन्य बाजार से अलग है। यह विश्व में अद्वितीय बाजार मौका है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/