×

एआई एजेंट इंटरकनेक्शन के लिए 7 राष्ट्रीय मानक जारी

 

बीजिंग, 27 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय बाजार पर्यवेक्षण एवं प्रशासनिक विभाग ने जानकारी दी कि ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता - एजेंट इंटरकनेक्शन’ श्रृंखला के तहत 7 राष्ट्रीय मानक हाल ही में जारी किए गए हैं।

बड़े एआई मॉडलों जैसी तकनीकों के तेज विकास के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अब केवल जानकारी को समझने और उसका विश्लेषण करने तक सीमित नहीं है। यह उत्पादन, निर्णय लेने और स्वायत्त रूप से कार्य करने के नए चरण में प्रवेश कर रही है। ऐसे में बुद्धिमान एजेंट, जो स्वायत्त रूप से जानकारी ग्रहण करने, उसे याद रखने, निर्णय लेने, दूसरे सिस्टम के साथ संवाद करने और कार्य पूरा करने में सक्षम हैं, नई पीढ़ी की एआई तकनीक का एक महत्वपूर्ण अनुप्रयोग बनकर उभरे हैं। ये विभिन्न उद्योगों में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने और बुद्धिमान अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जारी किए गए 7 राष्ट्रीय मानकों में समग्र वास्तुकला, पहचान कोड, पहचान प्रबंधन, एजेंट विवरण, एजेंट खोज, एजेंट इंटरकनेक्शन और एजेंट टूल कॉलिंग जैसे विषय शामिल हैं। इन मानकों के माध्यम से "पहचान, क्षमता विवरण, आपूर्ति-मांग खोज, सहयोगात्मक इंटरकनेक्शन और टूल कॉलिंग" को जोड़ने वाली एक समग्र मानक प्रणाली तैयार की गई है। इससे इस क्षेत्र में मानकों की कमी को प्रभावी ढंग से दूर किया जा सकेगा।

इन मानकों के लागू होने के बाद एकीकृत वास्तुकला और इंटरकनेक्शन नियम स्थापित होंगे। इससे कंपनियां मानकीकृत घटकों का दोबारा उपयोग कर सकेंगी, अनुकूलन विकास की लागत कम होगी और नए उत्पादों को बाजार में लाने का समय भी घटेगा। साथ ही, एकीकृत पहचान प्रमाणीकरण और पूरी प्रक्रिया की ट्रैकिंग के लिए भी एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जा सकेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/