आपसी विवाद के बाद बहन के हाथ में ठोक रहा था कील, मां ने रोका तो कलयुगी बेटे ने फावड़ा से काट डाला गला

यूपी के बलिया में दो महिलाओं की हत्या से हड़कंप मच गया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां और दादी की फावड़े से हत्या कर दी है। हत्या का कारण केवल इतना है कि मां ने अपने बेटे को अपनी बहन के हाथ में कील ठोकने से रोक दिया था। इसके बाद बेटा इतना गुस्सा हो गया कि उसने फावड़ा उठाकर अपनी मां पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी की दादी आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
घटना गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा पियरही गांव की है। यहां उमेश पांडेय का 22 वर्षीय बेटा प्रतीक पांडेय 23 नवंबर की दोपहर किसी बात को लेकर अपनी बहन प्रतीक्षा से नाराज हो गया। इसके बाद उसने अपनी बहन की पिटाई शुरू कर दी, पिटाई के दौरान प्रतीक अपनी बहन के हाथ में कील ठोक रहा था। इसके बाद जब घर से बेटी के चीखने की आवाज आई तो मां विमला पांडेय दौड़ी और बेटे को ऐसा करने से रोका। तभी प्रतीक ने न आव देखा न ताव, उसने पास में रखा फावड़ा उठाकर अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
विमला की चीख सुनकर पड़ोस की छाया देवी, जो आरोपी प्रतीक की दादी लगती है, आ गई। उसने प्रतीक को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रतीक ने उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया। वहीं, सिर पर फावड़े के हमले से विमला और छाया देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
शोर सुनकर आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा, आरोपी प्रतीक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी विक्रांत वीर खुद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे। इस मामले पर बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर का बयान सामने आया है। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि आज दोपहर आरोपी प्रतीक ने दो महिलाओं की फावड़े से हत्या कर दी है, जिनमें से एक उसकी मां है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच भी की जा रही है।