☰
×

दिल्ली पुलिस में बगावत के बीच ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, वीडियो में जाने मुख्यालय के बाहर 150 पुलिसकर्मियों ने किया था प्रदर्शन

 

दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद की गई है। प्रदर्शन में करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। वे ACP मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द करने और उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि ACP मनस्वी वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। वह गांधी नगर सब-डिवीजन में तैनात थे, जबकि इंस्पेक्टर अरुण कुमार शाहदरा थाने के प्रभारी थे। दोनों अधिकारियों का 23 अक्टूबर को एक वकील के साथ हुए विवाद के बाद ट्रांसफर कर दिया गया था।

पुलिस मुख्यालय के बाहर जुटे थे करीब 150 पुलिसकर्मी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/d3NlZQckyD0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/d3NlZQckyD0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार के ट्रांसफर के आदेश वापस लिए जाएं। उनका कहना था कि दोनों अधिकारियों को उनकी पुरानी पोस्टिंग पर बहाल किया जाए।प्रदर्शन की तैयारी पहले से की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुपों में संदेश भेजकर पुलिसकर्मियों से मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई थी। इसके बाद सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी मुख्यालय के बाहर जमा हुए।

23 अक्टूबर को वकील से झड़प के बाद हुआ था ट्रांसफर

मामले की शुरुआत 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में हुई झड़प से हुई थी। यहां ललित बंसल नाम के एक वकील और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान वकील के सिर पर गंभीर चोट आई थी।घटना के बाद जिला अदालत के वकीलों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार पर धमकी देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। वकीलों ने दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

वकीलों ने शुरू की थी अनिश्चितकालीन हड़ताल

पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अदालत के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इससे अदालतों में कामकाज प्रभावित हुआ। वकीलों का कहना था कि जब तक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।विवाद के बाद पुलिस विभाग ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार का ट्रांसफर कर दिया था। इस आदेश के बाद 28 अक्टूबर को वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

ट्रांसफर से नाराज पुलिसकर्मियों ने किया प्रदर्शन

दूसरी ओर, दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर से पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारी नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन की तैयारी की थी। व्हाट्सऐप ग्रुपों के जरिए पुलिसकर्मियों को एकजुट होने का संदेश भेजा गया था।सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है।