×

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai ने ऑनस्क्रीन किस क्यों नहीं किया, सवाल के जवाब में ऐसा था अभिनेता का रिएक्शन

 

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित और सुंदर कपल्स की लिस्ट में आते हैं। जब जब ये कपल साथ में किसी इवेंट में एंट्री करता है तो हर किसी की निगाहें इसी पल पर टिकी रह जाती है। इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को आपने कई फिल्मों में देखा है। जिसमें गुरु, ढाई अक्षर प्रेम और रावण जैसी फिल्में शामिल है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन पसंद करते हैं। बता दें कि आज यानी कि 20 अप्रैल को ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की सालगिरह है। इन दोनों की शादी साल 2007 में 20 अप्रैल को काफी धूमधाम से की गई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी काफी धूमधाम से की गई थी।दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी काफी समय तक चर्चा में बनी थी। शादी के बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। इन दोनों एक साथ स्क्रीन पर काफी समय से नहीं नजर आए हैं लेकिन बता दें कि साल 2009 में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ओपरा विनफ्रे के शो में नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे भी किए थे। ओपरा विनफ्रे ने अभिषेक बच्चन से पूछा था कि, ऐश्वर्या राय ने उन्हें कभी ऑनस्क्रीन किस क्यों नहीं किया है। ओपरा ने कहा था कि, मैं समझती हूं कि आप कैमरे के सामने कभी किस नहीं करते। थोड़ी देर रुकने के बाद ऐश्वर्या अभिषेक की तरफ झुकी और बोली आगे बोलो बेबी। इसके बाद अभिषेक उनके गाल पर किस कर देते हैं। भारत में पर्दे पर स्क्रीन किसिंग सीन की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन को बताया था कि, पश्चिम में या खुले तौर पर होता है इसको स्वीकार कर लिया जाए या नहीं। इसके बारे में बात नहीं है या आवश्यक नहीं है। अभिषेक ने आगे कहा था कि, मुझे नहीं लगता कि, भारतीय दर्शक ऐसा मानते हैं कि किसिंग सीन आवश्यक होते हैं। अगर हम कोई सीन करते हैं। उदाहरण के लिए लड़का एक लड़की से मिलता है वो प्यार में पड़ जाते हैं। पश्चिम में एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने के लिए किस करते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। आज दोनों की शादी को 13 साल पूरे हो गए है। इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम अराध्या बच्चन है।

Corona Effect: कोरोना की वजह से बंद हो सकते हैं टीवी के ये मशहूर शो, आ रही ऐसी खबरें

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राखी सावंत का भावुक वीडियो, सड़क पर रोती आई नजर

Kangana Ranaut: बला सी खूबसूरत लग रही कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल