×

भारत लौटने से पहले अभिजीत दिपके का यू-टर्न, वीडियो में समर्थकों से कहा- एयरपोर्ट नहीं, जंतर-मंतर पहुंचें

 

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijeet Dipke ने भारत वापसी से ठीक पहले अपने समर्थकों के लिए जारी अपील में बड़ा बदलाव किया है। 6 जून को भारत लौटने वाले अभिजीत दिपके ने 4 जून की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर न आने की अपील की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उन्होंने स्वयं समर्थकों से एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करने का आह्वान किया था। हालांकि अब उन्होंने अपनी उस अपील से यू-टर्न लेते हुए लोगों से एयरपोर्ट पर भीड़ नहीं लगाने को कहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bKO7-xYQQNI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bKO7-xYQQNI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिलने का दावा

वीडियो संदेश में अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्हें उम्मीद से कहीं अधिक समर्थन मिल रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे आम यात्रियों और सुरक्षा व्यवस्था को परेशानी हो सकती है।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करना नहीं है और सभी समर्थकों को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए।

पहले पुलिस से लेंगे अनुमति

अभिजीत दिपके ने बताया कि भारत पहुंचने के बाद वह सबसे पहले Parliament Street Police Station जाएंगे और वहां से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना उनकी प्राथमिकता है और सभी कार्यक्रम कानून के दायरे में रहकर किए जाएंगे।

जंतर-मंतर आने की अपील

अपने संदेश में उन्होंने समर्थकों से कहा कि एयरपोर्ट पर भीड़ जुटाने के बजाय सीधे Jantar Mantar पहुंचें। उन्होंने कहा, "एयरपोर्ट पर भीड़ जमा करने की जरूरत नहीं है। मैं पहले आवश्यक अनुमति की प्रक्रिया पूरी करूंगा। आप सभी लोग जंतर-मंतर पर आएं।"दिपके ने यह भी कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता अनुशासन और जिम्मेदारी पर निर्भर करती है।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर फोकस

राजधानी दिल्ली में बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात वस्था महत्वपूर्ण मुद्दा रहती है। ऐसे में अभिजीत दिपके की नई अपील को भीड़ नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम माना जा रहा है।अब सभी की नजर इस बात पर है कि उनकी भारत वापसी के बाद जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन से अनुमति मिलती है या नहीं, और उनके समर्थकों की कितनी संख्या वहां पहुंचती है।