आंदोलनकारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के जितने भी विंग हैं, उनसे बात की जा रही है: सुखदेव भगत
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन, परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दों पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर सुखदेव भगत ने कहा कि एक तरफ मोहन भागवत की ओर से छात्रों से संवाद किया जाता है, तो दूसरी तरफ न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री की ओर से कोई बयान आता है। धर्मेंद्र प्रधान बोले भी, तो उन्होंने भी जेन-जी को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे क्या आज इनके लिए प्रासंगिक नहीं हैं?
झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर सुखदेव भगत ने कहा कि छात्रों से सरकार की ओर से बातचीत की जा रही है। मेरा मानना है कि सरकार की ओर से हर विंग से बात की जा रही है। आंदोलनकारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के जितने भी विंग हैं, उनसे बात की जा रही है। राहुल गांधी की ओर से कहा गया है कि चाहे जिसकी भी सरकार हो, वे छात्रों के मुद्दे के साथ हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया है कि जांच की आंच अगर सीएम आवास तक भी जाए, तब भी पीछे नहीं हटूंगा। इस मामले में लगातार हेमंत सोरेन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि छात्रों की जायज मांग पर हेमंत सोरेन की ओर से ठोस कार्रवाई की जाएगी।
परिसीमन को लेकर तमिलनाडु में बुलाई गई बैठक में सभी सांसदों के नहीं पहुंचने पर सुखदेव भगत ने कहा कि हम लोग आज भी परिसीमन के खिलाफ हैं। सरकार जिस प्रकार से हड़बड़ी में बिल लाना चाहती है, उसकी मंशा पर हमें शक है।
रोजगार को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक विचारधारा को जिस तरह से थोपने की कोशिश की जा रही है। इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। इसी मामलों को राहुल गांधी की ओर से इंगित किया गया है।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती रही है, लेकिन अगर कोई भी बिल लाया जा रहा है तो साफ नीयत से लाया जाना चाहिए। पिछली बार जिस तरह से सरकार बिल लाई और नैरेटिव सेट करने की कोशिश की कि विपक्ष का साथ नहीं मिला।
--आईएएनएस
एसडी/वीसी