×

होली पर ससुराल पहुंचे युवक को ससुरालियों ने कूटा, माता-पिता को भी नहीं छोड़ा

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव में एक युवक और उसके परिवार वालों पर हमले का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक और उसके परिवार वाले अपनी ससुराल में होली मनाने आए थे। घटना का 41 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। जानें क्या है पूरा मामला।

युवक होली मनाने अपनी ससुराल आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा का बेटा अतुल कुमार 5 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे होली मनाने अपनी ससुराल बहरैया गांव पहुंचा। अतुल के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद उसकी रिश्तेदार मायावती ने उसे घर के अंदर बैठा लिया और परिवार के दूसरे लोगों को बुलाने को कहा।