×

मौत को बेहद करीब से छूता दिखा युवक, किंग कोबरा को मुंह से पानी पिलाने का वीडियो वायरल, देखकर काँप जायगी रूह 

 

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ लोग डर के साथ इस तरह खेलते हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक, किंग कोबरा के साथ कुछ ऐसा कर रहा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

वायरल वीडियो में एक आदमी जंगल में कैंपिंग ट्रिप का मज़ा ले रहा है। सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जब कैमरा एक टेबल पर फोकस करता है, तो वहां एक विशाल किंग कोबरा अपना फन फैलाए बैठा दिखता है। इतने बड़े और ज़हरीले सांप को देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएं, लेकिन यह आदमी बिल्कुल शांत दिखता है।

इसके बाद यह आदमी जो करता है, उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वह पानी की एक बोतल उठाता है, अपने मुँह में पानी भरता है और फिर कोबरा के सामने अपना मुँह खोलता है। हैरानी की बात है कि आक्रामक होने के बजाय, किंग कोबरा अपना सिर सीधे आदमी के खुले मुँह की ओर घुमाता है और मजे से पानी पीने लगता है। इस डरावने दृश्य के दौरान, आदमी के चेहरे पर डर का कोई निशान नहीं दिखता; बल्कि वह मुस्कुरा रहा होता है।

लोग कहते हैं—"यह मौत को दावत देना है

जब से यह वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि खतरनाक सांप ने आदमी पर हमला क्यों नहीं किया। सांप के जानकार मानते हैं कि कोबरा जैसा जीव आमतौर पर खतरा महसूस होते ही पलक झपकते ही हमला कर देता है। यह भी पढ़ें: माँ ने उसे खाने से पहले धोने के लिए कहा था... और बच्चे ने गुलाब जामुन के साथ जो किया, उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी!

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @junglesurvivor7 अकाउंट से शेयर किया गया था और इस पर ढेरों कमेंट्स आए हैं। एक यूज़र ने लिखा, "भाई, तुम तो असल ज़िंदगी के सुपरमैन बन गए, लेकिन प्लीज़ ऐसा दोबारा मत करना।" एक अन्य व्यक्ति ने मज़ाकिया अंदाज़ में कमेंट किया, "सांप को पानी पिलाने के बहाने, असल में यहाँ तो लिप-लॉक चल रहा है।" एक और हैरान यूज़र ने कमेंट किया, "हे भगवान... मुझे अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा।"