जादू-टोना के संदेह में दो समूहों के बीच हुआ झगड़ा, गांववालों ने मिलकर पिता और दो बेटों की दी खौफनाक मौत

भारत के विभिन्न राज्यों में डायन या जादू-टोना बताकर लोगों की जान लेने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ओडिशा के गंजम जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को जादू-टोना करने के संदेह में दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। इस झड़प में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर भी सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना ओडिशा के गंजम जिले के खारीपल्ली गांव में घटी। यह झड़प जादू-टोना करने के संदेह पर हुई। झड़प में मरने वालों की पहचान खदल बेहरा (70 वर्ष), उनके बेटे रत्नाकर बेहरा (35 वर्ष) और रमेश बेहरा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना में घायल हुए लोगों को हेल धारकोटे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसके बाद उन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, "गांव में स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन पुलिस बलों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।" गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्रा ने कहा है कि इस पूरी घटना का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह झड़प गांव के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार पात्रा ने बताया कि पुलिस झड़प के कारणों की जांच कर रही है। पीटीआई सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में खादल बेहरा और उसके बेटे रत्नाकर पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।