×

45 साल से अपने मुंह में नुकीली पिनों का खजाना लिए घूम रहा शख्स, वायरल वीडियो दख उड़े यूजर्स के होश 

 

कहते हैं शौक बड़ी चीज़ होती है... दुनिया भर में शौक रखने वालों की कमी नहीं है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आदमी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके शौक देखकर हिम्मत वाले लोगों के भी पसीने छूट जाएं। मध्य प्रदेश के सतना ज़िले के रहने वाले संजय विश्वकर्मा किसी अजूबे से कम नहीं हैं। 12 साल की उम्र में उन्होंने पान चबाते समय अपने दांतों में फंसी सुपारी निकालने के लिए पिन का इस्तेमाल करना शुरू किया और धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गई। साल दर साल पिन की संख्या बढ़ती गई। पिछले 45 सालों से वे अपने मुंह में नुकीले लोहे और पीतल के पिन का जखीरा रखते हैं।

बचपन में शुरू हुआ एक अजीब शौक

एक आम इंसान के मुंह में छोटा सा कांटा भी फंस जाए तो उसे परेशानी होती होगी, लेकिन संजय आराम से खाते-पीते, बातें करते और सोते हैं। हैरानी की बात यह है कि पिन के बावजूद उनके मुंह में कोई घाव या इंफेक्शन नहीं है। जब मीडिया उन्हें जबलपुर के एक हॉस्पिटल में लेकर गई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट से पता चला कि जिस तरफ पान खाया जाता है, उसके दांत तो घिस गए हैं, लेकिन जिस जगह पिन रखी जाती है, वह सही-सलामत है।

पिन खरीदी नहीं, जमा कीं

संजय बताते हैं कि उन्होंने कभी पिन नहीं खरीदीं, बल्कि कपड़ों की दुकानों, ऑफिस और आस-पास की दूसरी जगहों से जमा कीं। आज उनके पास सैकड़ों स्टील, पीतल और लोहे की पिन का कलेक्शन है। यही आदत उनकी पहचान बन गई है और लोग उन्हें इसी के लिए जानते हैं। यह कहानी सिर्फ एक अजीब शौक की नहीं है, बल्कि इंसान के शरीर की मजबूती और आदतों की ताकत को भी दिखाती है। यह मामला मेडिकल दुनिया के लिए भी कम हैरान करने वाला नहीं है।