पहाड़ से गहरी खाई में गिरी गाड़ी, स्टंट के चक्कर में युवक की बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल
स्टंट और रोमांच का शौक़ीन बहुत से लोगों को होता है। इस शौक को पूरा करने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हालाँकि, कभी-कभी स्टंट जान जोखिम में भी डाल सकते हैं। अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं और कई बार खतरनाक स्टंट करते समय लोग अपनी जान भी गँवा देते हैं। हालाँकि, कभी-कभी लोग चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह काँप जाएगी। एक आदमी पहाड़ी सड़क पर कार चला रहा था और स्टंट कर रहा था, तभी उसका एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। गनीमत रही कि वह बच गया।
बर्फीली पहाड़ी पर स्टंट
वायरल वीडियो में, एक आदमी ऊबड़-खाबड़, बर्फीली पहाड़ी पर कार चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वह तेज़ी से सड़क से नीचे उतरता है। आगे बर्फ है। जैसे ही वह आदमी बर्फ पर अपनी कार चलाता है, उसकी कार फिसल जाती है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपकी रूह काँप जाएगी।
कार खाई में गिर जाती है
यूज़र्स ने किए ऐसे कमेंट्स
इस भीषण हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @InsaneRealities नाम की यूजर आईडी से शेयर किया गया है। लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो देखने के बाद किसी ने लिखा, 'यह बहुत महंगी गलती थी।' किसी ने कहा, 'अपनी जान से कीमती कुछ नहीं है।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी सीट बेल्ट न पहनना ही बेहतर होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर आप बेवजह जोखिम नहीं उठाएंगे, तो यह खतरा नहीं आएगा।'