घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम को उठा ले गया पड़ोसी और फिर की दरिंदगी की सारी हदें पार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामला पलोहा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्ची को अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने उसके साथ घिनौना काम किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर आए। तब तक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।