×

तिलक नगर में 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या, फुटेज में देंखे जिम ट्रेनर पर परेशान करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप

 

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 21 साल की मॉडल मुस्कान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर लगाया गया है, जो पिछले कुछ समय से युवती को जानता था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मुस्कान के परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी इमरान उसके घर पहुंचा और कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मुस्कान की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बहन के फोन से मिली हत्या की जानकारी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/TBVOogwJFt0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TBVOogwJFt0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुस्कान के एक दोस्त ने बताया कि वह पढ़ाई कर रही थी और इसके साथ ही पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। बुधवार शाम करीब 7 बजे मुस्कान की बहन ने उसे फोन किया था। फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि मुस्कान को किसी ने चाकू मार दिया है।दोस्त के मुताबिक, मुस्कान की जिम में ट्रेनिंग के दौरान इमरान से पहचान हुई थी। आरोप है कि इमरान लगातार उसे परेशान कर रहा था। दोस्त ने बताया कि इमरान उसके साथ बात करने का दबाव बनाता था और शादी के लिए भी मजबूर कर रहा था।

पीछा करने और परेशान करने का आरोप

मुस्कान के दोस्त ने आरोप लगाया कि इमरान का व्यवहार ठीक नहीं था और वह मुस्कान का पीछा करता था। मुस्कान उससे दूरी बनाना चाहती थी और उसका पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, इसी बीच बुधवार को यह खौफनाक घटना हो गई।पुलिस अब आरोपी की तलाश और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और आरोपी किस तरह युवती के घर तक पहुंचा।

पुलिस जुटा रही सबूत

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने की जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली में दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार और परिचितों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।