भागती हुई थाने पहुंची 16 साल की नाबालिग, रोते हुए बताई कलयुगी बाप की घिनौनी करतूत, सुनकर सन्न रह गई पुलिस

खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक सगा पिता अपनी पत्नी और बेटी को डरा धमकाकर डेढ़ महीने तक हर रात अपनी किशोर बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। बीती रात भी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद बेटी की सहनशीलता जवाब दे गई और पीड़िता सुबह-सुबह भागकर थाने पहुंची और रोते हुए पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। नाबालिग लड़की की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई कि एक पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की के साथ उसका सगा पिता पूरे होश में रहते हुए करीब डेढ़ महीने तक हर रात दुष्कर्म करता रहा। वह हर रात अपनी पत्नी और बेटी को पीटता था और फिर उन्हें धमकाता था। इस कारण दोनों में से किसी ने भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई, जिससे घटना के बारे में किसी को पता नहीं चल सका। उसने कल रात भी बलात्कार किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
इसी बीच, सुबह-सुबह मौका देखकर लड़की घर से भाग निकली और सीधे खानपुर थाने पहुंच गई। वहां उसने अपनी पूरी कहानी महिला पुलिसकर्मियों को बताई, जिसे सुनकर पुलिसकर्मियों का भी दिल रो पड़ा। पुलिसकर्मी तुरंत उसके घर पहुंचे और आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी हरकतें भी स्वीकार कर लीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और उसके घर से सारे साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद कलयुगी पिता को जेल भेज दिया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">