×

13 साल की लड़की का गला काट कर की हत्या और फिर नाक और कान में पहने गहने लेकर फुर्र, पुलिस केस दर्ज 

 

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में रविवार को 13 वर्षीय बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारा मृतक युवती के नाक और कान में पहने हुए आभूषण लेकर फरार हो गया।

<a href=https://youtube.com/embed/DIOONZOQ2Rg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DIOONZOQ2Rg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस ने बताया कि पालोदा कस्बे निवासी लालजी पाटीदार रविवार सुबह अपने परिवार के साथ खेत पर गए थे। इस दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी जाह्नवी घर पर अकेली थी। जब परिवार खेत से लौटा तो जाह्नवी का शव खून से लथपथ रसोई में मिला।

हत्यारा नाक और कान के आभूषण लेकर भाग गया।

पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन पालीवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि हत्यारा जाह्नवी का गला रेतकर और उसके नाक-कान में पहने हुए आभूषण छीनकर फरार हो गया।

फोरेंसिक टीम ने जांच की।

हत्या की घटना सामने आने के बाद फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस हत्यारे को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।