☰
×

दिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में मौत, वीडियो में जाने गेम्स पीरियड के बाद अचानक फर्श पर गिरी

 

दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में अचानक मौत हो गई। बच्ची गेम्स पीरियड के बाद कक्षा में लौटी थी। वह अपनी टीचर से बात कर रही थी, तभी अचानक फर्श पर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचा। बाद में उसे निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने कार्डिएक अरेस्ट की आशंका जताई है। हालांकि, बच्ची की मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

गेम्स पीरियड के बाद थकी हुई लग रही थी बच्ची

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vf8ThZtsvfw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vf8ThZtsvfw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

स्कूल के शिक्षकों के मुताबिक, बच्ची गेम्स पीरियड खत्म होने के बाद क्लासरूम में लौटी थी। वह काफी थकी हुई दिखाई दे रही थी। कुछ देर बाद वह टीचर से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान अचानक वह फर्श पर गिर गई।टीचर्स ने उसे उठाकर कुर्सी पर बैठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पूरी तरह बेसुध हो चुकी थी। गिरने के कारण उसकी ठोड़ी से खून भी निकलने लगा था। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

परिवार ने स्कूल के मेडिकल इंतजामों पर उठाए सवाल

बच्ची के परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि अच्छी-खासी फीस लेने के बावजूद स्कूल में ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं मौजूद नहीं थीं।परिवार ने यह भी सवाल किया कि बच्ची के अचानक गिरने के बा उसे तुरंत CPR क्यों नहीं दिया गया। उनका कहना है कि अगर स्कूल में प्रशिक्षित स्टाफ और जरूरी मेडिकल सुविधाएं होतीं, तो समय रहते उचित कदम उठाए जा सकते थे।

प्रिंसिपल ने बताई CPR नहीं देने की वजह

परिवार के सवालों पर स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि स्टाफ को शुरुआत में लगा था कि बच्ची के बेहोश होने की वजह गिरने से चेहरे पर लगी चोट हो सकती है। कर्मचारियों को उस समय उसकी हालत के पीछे किसी अन्य वजह का अंदाजा नहीं हुआ। इसलिए उसे बिना देरी किए अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया।फिलहाल बच्ची की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। घटना के बाद स्कूल में शोक का माहौल है। वहीं, परिवार की ओर से उठाए गए मेडिकल सुविधाओं और समय पर CPR दिए जाने से जुड़े सवालों पर भी चर्चा हो रही है।