☰
×

जम्मू-कश्मीर में 65 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव, वीडियो में जाने घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकवादी नहीं

 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के लिए अब भी 65 पाकिस्तानी आतंकवादी चुनौती बने हुए हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इनमें 35 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और 25 जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े हैं। बाकी 5 आतंकी अन्य प्रतिबंधित संगठनों के सदस्य हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर में अब कोई स्थानीय आतंकवादी सक्रिय नहीं बचा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, घाटी में सक्रिय आखिरी स्थानीय आतंकी लतीफ भट को 18 नवंबर को कुलगाम में मार गिराया गया था।

इसके तीन दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि जम्मू-कश्मीर में अब कोई स्थानीय आतंकवादी नहीं बचा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियानों के कारण स्थानीय युवाओं की आतंकवादी संगठनों में भर्ती पर रोक लगाने में मदद मिली है। अब मुख्य चुनौती पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकियों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों को खत्म करना है।

लश्कर और जैश के 60 आतंकी सक्रिय

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/FnjcIJJPDeI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FnjcIJJPDeI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में मौजूद 65 पाकिस्तानी आतंकियों में से सबसे ज्यादा 35 लश्कर-ए-तैयबा के हैं। वहीं, 25 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। इस तरह इन दोनों प्रतिबंधित संगठनों के कुल 60 आतंकी जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं। बाकी पांच आतंकवादी दूसरे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं।लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार माना गया है। इनमें 2001 का संसद हमला, 2016 का उरी हमला और 2019 का पुलवामा हमला शामिल हैं। ये संगठन पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं और नियंत्रण रेखा (LoC) के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश करते हैं।

पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ में मौजूदगी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 नवंबर को कहा था कि प्रदेश में अब कुछ ही विदेशी आतंकवादी बचे हैं और जल्द ही उनका सफाया कर दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक, बचे हुए आतंकियों की मौजूदगी पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा जैसे इलाकों में बताई गई है।इन इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में छिपे आतंकियों को पकड़ना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं

सुरक्षा एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं और आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 45 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 138 आतंकियों को मार गिराया गया है।एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि 65 सक्रिय आतंकियों की संख्या खुफिया रिपोर्ट के आधार पर तय की गई है। आतंकवादी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं और एक जगह से दूसरी जगह पहुंचते रहते हैं। ऐसे में इनकी संख्या में बदलाव संभव है।फिलहाल सुरक्षा बलों का मुख्य फोकस विदेशी आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने, घुसपैठ रोकने और स्थानीय स्तर पर आतंकवादी गतिविधियों की दोबारा शुरुआत को रोकने पर है। स्थानीय आतंकियों की संख्या शून्य होने के बाद अब विदेशी आतंकियों के सफाए को सुरक्षा एजेंसियों ने प्राथमिकता दी है।