64 से 70 वर्ष वालों के लिए शानदार मौका: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर आवेदन जारी, 3 जुलाई अंतिम तिथि
रायपुर, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया (बैकुंठपुर), छत्तीसगढ़ ने संविदा के आधार पर जिला कोरिया और एमसीबी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीनस्थ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अर्न्तगत रिक्त 140 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी 140 रिक्तियों में जिला कोरिया से डेंटल सर्जन के 2, एमओ-आयुष (आरबीएसके) (पुरुष) का 1, एमओ-आयुष (आरबीएसके) (महिला) महिला का 1, फिजियोथेरेपिस्ट के 2, नर्सिंग ऑफिसर (पीएचसी) का 1, नर्सिंग ऑफिसर (आईसीयू) के 2, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2, दूसरी एएनएम का 1, लैबोरेटरी टेक्नीशियन के 2, फार्मासिस्ट का 1, काउंसलर का 1, सुनने में अक्षम बच्चों के लिए इंस्ट्रक्टर का 1, लैब अटेंडेंट/असिस्टेंट का 1, सपोर्ट स्टाफ (हाउसकीपिंग स्टाफ) का 1, सिक्योरिटी गार्ड के 2, क्लास-आईवी-यूएचडब्लूसी का 1, ब्लॉक मैनेजर - डेटा का 1, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - पीएडीए का 1, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एलडीसी-एनयूएचएम का 1, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एलडीसी-एनयूएचएम का 1 और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एनएचएम का 1 पद शामिल है।
जिला एमसीबी से जारी रिक्तियों में डेंटल सर्जन का 1, एमओ-आयुष (आरबीएसके) (पुरुष) के 2, एमओ-आयुष (आरबीएसके) (महिला) के 2, फिजियोथेरेपिस्ट के 3, नर्सिंग ऑफिसर (पीएचसी) का 1, स्टाफ नर्स-एनआरसी का 1, स्टाफ नर्स-एसएनसीयू के 11, स्टाफ नर्स-एसएनसीयू का 1, नर्सिंग ऑफिसर-यूएचडब्ल्यूसी के 9, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 30, दूसरी एएनएम का 1, एमपीडब्लू (पुरुष)-यूएचडब्ल्यूसी के 9, लैबोरेटरी टेक्नीशियन (बीपीएचयू) के 5, लैबोरेटरी टेक्नीशियन का 1, लैब सुपरवाइजर (एसटीएलएस) के 2, एसटीएस का 1, फार्मासिस्ट के 2, टीबीएचवी का 1, रेडियोग्राफर का 1, फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर का 1, डेंटल असिस्टेंट का 1, कुक कम केयरटेकर का 1, अटेंडेंट-एनआरसी का 1, क्लीनर का 1, क्लास-IV-यूएचडब्लूसी के 9, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का 1, ब्लॉक मैनेजर-अकाउंट के 2, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - पाडा के 2, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एलडीसी-एनयूएचएम का 1 और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एलडीसी-यूएचडब्ल्यूसी के 9 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं, एएनएम पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, बीएएमएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस, एमडीएस/बीडीएस, फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री (बीपीटी), बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक पीएससी नर्सिंग, सीजी नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम), बीएससी नर्सिंग सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ इंटीग्रेटेड कोर्स या कम्युनिटी हेल्थ में इंटीग्रेटेड कोर्स के साथ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग सर्टिफिकेट, बीएमएलटी/डीएमएलटी और पैथोलॉजी में पैरामेडिकल कोर्स पास, दोपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता, फार्मेसी में डिप्लोमा, एमपीडब्ल्यू/एलएचवी/एएनएम/स्वास्थ्य कार्यकर्ता/प्रमाण-पत्र, एमबीए या एमएसडब्ल्यू, बीकॉम, कंप्यूटर डिप्लोमा, बीसीए, आदि होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 64 से 70 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, स्किल टेस्ट/लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, मेरिट सूची आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 8,800 से 27,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 700 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/महिला के लिए 500 रुपए और दिव्यांग, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 300 रुपए तय किया गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बैकुंठपुर, जिला कोरिया, छत्तीसगढ़' के पते पर तय समय सीमा के अंदर केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/रजिस्ट्री के माध्यम से भेज दें। ध्यान दें कि अन्य माध्यमों से भेजे गए आवेदन स्वीकर नहीं होंगे।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम