पांडव नगर में 4 साल की बच्ची से रेप, पड़ोसियों ने आरोपी की दुकान तोड़कर होलिका दहन वाली जगह रखा सामान
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की गई। चार लोगों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। तीन आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामला जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सोमवार शाम एक महिला ने खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उसकी 10 साल की बेटी नित्यक्रिया के लिए पोखरे के पास गई थी। इसी दौरान उसके साथ दरिंदगी की गई। बेटी को गाँव के ही तीन नाबालिगों समेत चार लोगों ने घेर लिया। सभी आरोपी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल थे।
लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का वीडियो भी बनाया
लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का वीडियो भी बनाया गया। सामूहिक बलात्कार के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर चले गए। फिर लड़की किसी तरह अपने घर पहुँची। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी रोती हुई घर आई। चारों आरोपी तालाब के किनारे बैठकर वीडियो देखने लगे। लड़की ने घर आकर आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
इस मामले की जानकारी देते हुए खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं। इनमें से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो आरोपी और उनके परिवार वाले फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही उन्हें भी पकड़ लेगी। पूरे मामले की जाँच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।