×

बेंगलुरु में 30 साल की महिला का अपहरण, फुटेज में देंखे मारपीट और ब्लैकमेल का आरोप; दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

 

बेंगलुरु में लोन की रकम और ब्याज चुकाने को लेकर 30 साल की महिला के अपहरण, मारपीट और कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को बहाने से घर बुलाकर जबरन दूसरे ठिकाने पर ले जाया गया और कई दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

11 लाख रुपये चुकाने का बनाया दबाव

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hdOHOnWACBo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hdOHOnWACBo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे बकाया रकम चुकाने के लिए दबाव बनाया गया। आरोपियों ने उससे करीब 11 लाख रुपये चुकाने की मांग की। महिला के मुताबिक, इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो भी बनाया गया। महिला का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर पैसे देने का दबाव बनाया गया। पुलिस अब मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

दो साल पहले लिया था उधार

महिला के मुताबिक, उसने करीब दो साल पहले नाजथ से 50 हजार रुपये साप्ताहिक किस्त पर उधार लिए थे। इसके अलावा उसने रेशमा बानू से 1 लाख रुपये मासिक ब्याज पर रकम ली थी।महिला ने पुलिस को बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते वह पिछले कुछ हफ्तों से कर्ज की किस्तें नहीं चुका पा रही थी। इसी दौरान 27 अगस्त को नाजथ ने उसे काम दिलाने और पैसे देने के बहाने मेट्रो लेआउट स्थित अपने घर बुलाया।

महिला अपने छोटे बेटे के साथ वहां पहुंची थी।

घर में घुस आए आरोपी, मोबाइल फोन भी तोड़ा

शिकायत के मुताबिक, महिला के घर पहुंचने के कुछ देर बाद रेशमा बानू, उसका पति सुहैल और दो अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद महिला और उसके छोटे बेटे को कथित तौर पर जबरन ऑटो में बैठाया गया और कुंबलगोडु स्थित एक घर ले जाया गया।

कुंबलगोडु के घर में रखा गया

पुलिस के मुताबिक, जिस घर में महिला को ले जाया गया, उसकी पहली मंजिल पर रेशमा बानू का कब्जा था। आरोप है कि महिला को वहां एक कमरे में बंद रखा गया।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे धमकाया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी के जरिए उससे बकाया रकम चुकाने का दबाव बनाए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।फिलहाल, महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप अदालत में साबित होना बाकी हैं। मामले में पुलिस की आगे की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।