हम दिल दे चुके सनम का 26 साल पुराना BTS वीडियो, सलमान को ऐश्वर्या ने कहा- कोई और हाथ मांग कर चला जाएगा
सलमान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक विवादित जोड़ी रहे हैं। एक समय में उनकी लव लाइफ सुर्खियों में रही थी, लेकिन सलमान के आक्रामक स्वभाव के कारण ऐश्वर्या ने उनसे अलग होकर अभिषेक बच्चन से शादी करने का फैसला किया। दोनों आखिरी बार 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ नज़र आए थे, जहाँ उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। इसी फिल्म का एक BTS वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें सलमान और ऐश्वर्या की खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। आइए आपको दिखाते हैं सलमान और ऐश्वर्या का यह खूबसूरत वीडियो।
हम दिल दे चुके सनम BTS वीडियो
आखिरी बार फिल्म हम दिल दे चुके सनम में दिखे
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार 1999 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म हम दिल दे चुके सनम में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन भी सहायक अभिनेता के रूप में दिखाई दिए थे, जो ऐश्वर्या राय (नंदिनी) से शादी करते हैं। बाद में, वह नंदिनी को समीर (सलमान) से मिलवाने के लिए विदेश ले जाते हैं। रोमांस, ड्रामा और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म बड़े पर्दे पर खूब सराही गई। यह 1999 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और इसने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते।