20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन
बीजिंग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। 20वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाली चीनी खेल टीम का पेइचिंग में औपचारिक गठन किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 1,274 सदस्य हैं, जिनमें 815 एथलीट शामिल हैं, 404 महिलाएं और 411 पुरुष। यह टीम 38 खेलों की 369 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी। एथलीटों की औसत आयु 24 वर्ष है।
प्रतिभागी एथलीटों में 17 विभिन्न अल्पसंख्यक जातीय समूहों के 58 खिलाड़ी शामिल हैं। 548 एथलीट पहली बार एशियाई खेलों में भाग ले रहे हैं, जबकि 306 एथलीट पहले ओलंपिक या एशियाई खेलों में अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। तैराकी, सिंक्रोनाइज्ड तैराकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, कलात्मक जिम्नास्टिक, ट्रैम्पोलिन, निशानेबाजी सहित 13 खेलों के कुल 36 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता इस एशियाई खेलों में भाग लेंगे। इनमें टेबल टेनिस की सुन इंगशा और वांग मानयू, डाइविंग की छन युशी और वांग त्सोंगय्वान, जिम्नास्टिक के त्सओ चिनय्वान, कैनो स्प्रिंट की सुन मंगया, और वेटलिफ्टिंग की ली वनवन शामिल हैं, जिन्होंने लगातार टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते हैं।
बता दें कि 2026 के एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के नागोया (आइची) में आयोजित होंगे।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/