×

2026 विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स के लिए ऊर्जा हस्तांतरण कार्यक्रम शुरू

 

बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। 2026 विश्व ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स गेम्स के लिए ऊर्जा हस्तांतरण कार्यक्रम चीन में शुरू किया गया। दक्षिण चीन के फुच्येन प्रांत के फुतिंग शहर में, जो सफेद चाय उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र माना जाता है, ह्यूमनॉइड रोबोटों ने मनुष्यों के साथ मिलकर पारंपरिक चाय प्रसंस्करण कार्यों में भाग लिया।

इन कार्यों में चाय की पत्तियां चुनना, उनका परिवहन करना, धूप में सुखाना, कोयले पर भूनना, दबाना आदि प्रक्रियाएं शामिल थीं। इस दौरान डेटा संग्रह का कार्य भी किया गया, जिससे भविष्य में संबंधित प्रौद्योगिकियों के व्यावहारिक उपयोग की नींव मजबूत होगी।

ये ह्यूमनॉइड रोबोट हाल ही में ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि रोबोट थे। फुतिंग शहर में उन्होंने एक सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। आयोजन के माध्यम से चाय उद्योग में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। ह्यूमनॉइड रोबोट चाय उद्योग में श्रम की कमी को दूर करने और पारंपरिक शिल्प कौशल की डिजिटल विरासत को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण सफलता साबित हो सकते हैं।

पेइचिंग शहर की जन सरकार, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 2026 विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स, ह्यूमनॉइड रोबोट को मुख्य प्रतिस्पर्धी तत्व के रूप में शामिल करने वाला विश्व का पहला व्यापक खेल आयोजन है। प्रतियोगिता से पहले की ऊर्जा हस्तांतरण गतिविधियों में विभिन्न चरणों में और विभिन्न स्थानों पर ऊर्जा एकत्रित की जाएगी, जिसका समापन अगस्त में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में अंतिम ऊर्जा संग्रहण के साथ होगा।

ऊर्जा हस्तांतरण तकनीक वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में ह्यूमनॉइड रोबोटों को अनूठे कार्य सौंपकर पारंपरिक संस्कृति, पारिस्थितिक सभ्यता और उत्पादन सेवाओं जैसे क्षेत्रों में नए अनुप्रयोग परिदृश्यों को खोलती है। यह ह्यूमनॉइड रोबोटों की पर्यावरणीय अनुकूलन क्षमता, स्वायत्त संचालन और वास्तविक सेवा क्षमताओं पर स्थल-स्तरीय प्रदर्शन और केंद्रीकृत परीक्षण आयोजित करती है, जिससे उत्पादन और दैनिक जीवन में उनकी अनुप्रयोग क्षमता का व्यापक प्रदर्शन होता है। परिदृश्य-आधारित कार्य तकनीकी पुनरावृति को गति देते हैं और औद्योगिक उन्नयन को बढ़ावा देते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/