×

2 दिन रेकी, 30 मिनट में दो हत्याएं और फिर सुसाइड, वीडियो में जाने बैंक मैनेजर पत्नी को गोली मारने के बाद बहन और खुद को भी मारी गोली

 

शहर में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी मानस बाजपेयी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की दो दिन तक रेकी की और इसके बाद करीब 30 मिनट के भीतर दो हत्याओं को अंजाम देकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे दो प्रमुख वजहें सामने आई हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पत्नी दिव्या मिश्रा बैंक मैनेजर थीं और दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। दिव्या तलाक के लिए अपने पति से करीब डेढ़ करोड़ रुपये गुजारा-भत्ता यानी एलिमनी मांग रही थीं। इसके अलावा विवाद की दूसरी वजह मानस की मानसिक बीमारी से जूझ रही बहन शीबा को लेकर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दिव्या अपनी ननद शीबा के साथ नहीं रहना चाहती थीं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/LXylnhgBooU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LXylnhgBooU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले में सुनवाई हुई थी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच एलिमनी की रकम को लेकर विवाद हुआ। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इसके बाद मानस बेहद परेशान हो गया और उसने पत्नी, बहन की हत्या करने के साथ ही खुदकुशी करने की योजना बना ली। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने वारदात से पहले तीन पिस्तौल खरीदी थीं।पुलिस के अनुसार मानस ने करीब दो दिन तक अपनी पत्नी दिव्या की गतिविधियों पर नजर रखी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह ऑटो से सीधे दिव्या के ICICI बैंक पहुंचा। वहां उसने दिव्या को फोन कर बैंक के बाहर बुलाया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि इसी दौरान मानस ने दिव्या के चेहरे से सटाकर दो गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वारदात के बाद मानस ऑटो से ही वहां से फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक करीब दो किलोमीटर दूर स्थित अपने घर पहुंचने तक मानस काफी पसीने से तरबतर था। घर पहुंचने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने अपनी बहन शीबा के सिर में गोली मार दी।

बहन की हत्या के बाद मानस ने कथित तौर पर अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एक ही घटनाक्रम में तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस अब वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में पिस्तौल की खरीद, आरोपी की पत्नी की रेकी, फैमिली कोर्ट में हुई सुनवाई और दोनों के बीच चल रहे विवाद को अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हथियार कब और कहां से खरीदे और वारदात से पहले उसने किन लोगों से संपर्क किया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।