स्टंट के चक्कर में लग जाते 14 इंजेक्शन, डॉगेश गैंग ने लड़के की कर दी ऐसी हालत वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
स्टंट कभी-कभी लोगों पर भारी पड़ सकते हैं। आपने सोशल मीडिया पर शायद कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें लोग स्टंट करते समय हादसों का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोगों की हड्डियां टूट जाती हैं, जबकि कुछ लोग अपनी जान भी गंवा देते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। इस वीडियो में एक लड़का कुत्तों के सामने स्टंट करने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन यह स्टंट उस पर बुरी तरह उल्टा पड़ जाता है। जैसे ही वह स्टंट करता है, कुत्ते उसके पीछे पड़ जाते हैं।
"डोगेश भाई" से मज़ाक करना महंगा पड़ सकता है
यह मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @RccShashank1 नाम की ID से शेयर किया गया है, जिसका कैप्शन है, "भाई, ज़िंदगी में किसी से भी मज़ाक कर लो, लेकिन डोगेश भाई से मज़ाक करना बहुत महंगा पड़ सकता है। आज डोगेश ने उसे खूब दौड़ाया।"
इस 13 सेकंड के छोटे से वीडियो पर कई यूज़र्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, "डोगेश भाई को उसका स्टंट पसंद नहीं आया। वह उसे नहीं छोड़ेगा," जबकि दूसरे ने कहा, "जब कुत्ते काटेंगे, तब उसे समझ आएगा।" इसी तरह, एक और यूज़र ने कमेंट किया, "भाई से मज़ाक करना आसान है, लेकिन डोगेश से पंगा लेने का मतलब है सीधे मैराथन की प्रैक्टिस। आज उसे इतना दौड़ाया कि GPS भी रास्ता भटक जाए।"