×

12 टन KitKat चोरी! ‘Have a Break’ का मज़ेदार ओवरडोज, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ 

 

सोशल मीडिया पर आजकल एक "मीठी चोरी" की कहानी खूब वायरल हो रही है—एक ऐसी कहानी जिसने लोगों को हैरान भी किया है और उनकी हंसी भी नहीं रुक रही है। वैसे तो चोरी की खबरें आमतौर पर चिंताजनक होती हैं, लेकिन इस खास घटना में चॉकलेट शामिल है—और वह भी सिर्फ़ एक-दो पीस नहीं, बल्कि पूरे एक ट्रक भर के। यूरोप में हुई इस अनोखी चोरी ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है, और लोग इसे "अब तक की सबसे स्वादिष्ट चोरी" कह रहे हैं।

12 टन चॉकलेट से भरा ट्रक गायब
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरों ने लगभग 12 टन KitKat चॉकलेट से भरे एक ट्रक को निशाना बनाया। यह ट्रक इटली से पोलैंड जा रहा था, लेकिन रास्ते में कहीं गायब हो गया। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 400,000 से ज़्यादा चॉकलेट के पीस थे। कंपनी ने चोरी की पुष्टि की है और बताया है कि मामले की जांच अभी चल रही है। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में चॉकलेट के गायब हो जाने से हर कोई हैरान है।