×

महाराष्ट्र में झरने में फंसे 100 पर्यटक, गुजरात में 4 फीट तक जलभराव, वीडियो में जाने कई राज्यों में बारिश से जनजीवन प्रभावित

 

देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार में है और कई राज्यों में भारी बारिश आफत बन गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव, सड़कें डूबने और लोगों के फंसने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ में झरने का जलस्तर अचानक बढ़ने से 100 पर्यटक फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रायगढ़ में झरने में फंसे 100 पर्यटक

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/RpteKq8UXVs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RpteKq8UXVs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित जेनिथ वॉटरफॉल में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से करीब 100 पर्यटक बीच में फंस गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रस्सियों की मदद से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।

नालासोपारा में सड़क बनी नदी, 20 कारें डूबीं

लगातार बारिश के चलते महाराष्ट्र के वसई के नालासोपारा इलाके में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वे नदी जैसी नजर आने लगीं। जलभराव में करीब 20 कारें डूब गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई में पेड़ गिरे, मकानों की दीवारें ढहीं

मुंबई में तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में 64 पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। वहीं, 8 मकानों की दीवारें ढह गईं, जिससे स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

गुजरात में 4 फीट तक जलभराव

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में चार फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि कुछ सड़कों पर नाव चलानी पड़ी। वहीं भावनगर में तेज बहाव के कारण एक कार पानी में बह गई। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

रायपुर में आधे घंटे की बारिश से जलभराव

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार रात महज आधे घंटे में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते टाटीबंध समेत कई इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन अलर्ट पर

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विभिन्न राज्यों के प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।