Sumitranandan Pant Poetry: महान कवि सुमित्रानंदन पंत की अब तक की सबसे मशहूर कविताएं, जो आज भी है हिंदी साहित्य की जान
Updated: Jul 13, 2023, 19:44 IST
सुमित्रानंदन पंत छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। छायावादी युग को जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ और सुमित्रानंदन पंत जैसे कवियों का युग कहा जाता है। गोरे रंग , सुंदर मुखमण्डल, लंबे घुंघराले बाल और सुगठित शारीरिक रचना के कारण उनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक था और उन्हें सबसे अलग करता था। सुमित्रानंदन पंत की कविता में लता, भ्रमर-गुंजन, उषा-किरण, झरना, बर्फ, पुष्प, शीतल पवन, तारों की चुनरी ओढ़े गगन से उतरती संध्या आदि का प्रयोग खूब मिलता है, आज पढ़िए उनकी लिखी कुछ चुनिंदा रचनाएं....