Sarveshwar Dayal Saxena Poem: आधुनिक हिंदी कविता के प्रमुख कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविताओं से चुनिंदा पंक्तियां
Aug 29, 2023, 17:39 IST
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (Sarveshwar Dayal Saxena) का जन्म 15 सितम्बर 1927 को और मृत्यु 23 सितम्बर 1983 को हुई थी। ये प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार थे। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना 'तीसरे सप्तक' के महत्वपूर्ण कवियों में से एक थे। कविता के अतिरिक्त उन्होंने कहानी, नाटक और बाल साहित्य भी रचा। उनकी रचनाओं का अनेक भाषाओं में अनुवाद भी हुआ। आकाशवाणी में सहायक निर्माता दिनमान के उपसंपादक तथा पराग के संपादक रहे। यद्यपि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का साहित्यिक जीवन काव्य से प्रारंभ हुआ तथापि ‘चरचे और चरखे’ स्तम्भ में दिनमान में छपे आपके लेख विशेष लोकप्रिय रहे। सन 1983 में कविता संग्रह ‘खूँटियों पर टंगे लोग’ के लिए सर्वेश्वर दयाल सक्सेना को साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया, तो आईये आज आपको पढ़ाएं इनकी सबसे मशहूर कविताओं की चुनिंदा पंक्तियां...