Dushyant Kumar Shayari: देश के सबसे मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की लिखी कुछ सबसे बेहरीन शायरियां
Aug 4, 2023, 16:57 IST
हिंदी गजल को नई पहचान देने वाले और उसे शिखर तक पहुंचाने वाले कवि दुष्यंत कुमार की 30 दिसंबर को पुण्यतिथि होती है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में हुआ था। दुष्यंत कुमार को हिंदी ग़ज़लों का प्रणेता माना जाता है, उन्होंने अपनी ग़ज़लों के माध्यम से आम लोगों की पीड़ा को सरल शब्दों में व्यक्त किया है। उर्दू के अलावा हिंदी में ग़ज़ल कहने का तरीका अपने आप में नया था, जिसे दुष्यंत कुमार ने न केवल रचा बल्कि उसे लोकप्रिय भी बनाया। हिंदी में गजलें लिखने में उनका कोई सानी नहीं है, तो आईये आज आपको लिए पेश हैं उनके कुछ चुनिंदा शेर...