×

हजारों का नाइटसूट पहनकर सोती हैं बिग बॉस की यह कंटेस्टेंट, आउटफिट की कीमत जान हो जाएंगे हैरान

बिग बॉस 20 शुरू होने के साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इनमें पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। शो में उनका बेबाक अंदाज तो चर्चा में है ही, साथ ही उनके फैशन और स्टाइलिंग की भी खूब बात हो रही है। लव गिल की तुलना शहनाज गिल से भी की जा रही है।बिग बॉस के घर में लव गिल अलग-अलग मौकों पर को-ऑर्ड सेट, काफ्तान, लहंगा, जंपसूट और नाइट सूट जैसे कई तरह के आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं। खास बात यह है कि उनके कई आउटफिट्स की कीमत भी हजारों रुपये में बताई जा रही है।

मरून कुर्ती और सलवार

लव गिल ने एक लुक में मरून रंग की शॉर्ट चिकन फैब्रिक कुर्ती को ब्लैक पोलका डॉट फरसी सलवार के साथ स्टाइल किया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बो भी कैरी किया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस को-ऑर्ड सेट की कीमत करीब 2,750 रुपये है।

वहीं, एक दूसरे लुक में लव ने गुलाबी शॉर्ट कुर्ती के साथ गिंगम चेक वाली वाइड लेग पैंट पहनी। इस को-ऑर्ड सेट की कीमत करीब 3,800 रुपये बताई गई है।

पोलका डॉट आउटफिट भी चर्चा में

लव गिल के बिग बॉस वॉर्डरोब में पोलका डॉट आउटफिट्स भी शामिल हैं। उन्होंने व्हाइट पोलका डॉट को-ऑर्ड सेट को बेल्ट के साथ स्टाइल किया। कॉलर वाली शर्ट के साथ यह लुक काफी अलग नजर आया। इस आउटफिट की कीमत करीब 3,199 रुपये बताई गई है।

एक अन्य लुक में उन्होंने चॉकलेट कलर के फुल-स्लीव स्ट्रेच निट टॉप के साथ सॉफ्ट प्रिंटेड शिफॉन शर्ट और पोलका डॉट मैक्सी स्कर्ट पहनी। इस आउटफिट की कीमत करीब 2,599 रुपये बताई गई है।

को-ऑर्ड सेट और जंपसूट

लव गिल को पंजाबी स्टाइल के पर्पल को-ऑर्ड सेट में भी देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आउटफिट की कीमत करीब 8,500 रुपये है। इसके अलावा उन्होंने प्रिंटेड जंपसूट भी पहना, जिसकी कीमत करीब 7,500 रुपये बताई जा रही है।

ग्रीन लहंगे में दिखा देसी अंदाज

वीकेंड का वार के दौरान लव गिल ने ग्रीन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना। इस डिजाइनर लहंगे पर पर्ल और जरी वर्क की एम्ब्रॉयडरी की गई थी। बारीक डिटेलिंग वाले इस लुक में उनका ट्रेडिशनल अंदाज नजर आया। इस लहंगे की कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है।

नाइट सूट की कीमत भी हजारों में

बिग बॉस के घर में लव गिल के नाइट सूट भी चर्चा में हैं। रात के समय वह नेवी ब्लू और ऑफ-व्हाइट रंग के फ्लेयर्ड सैटिन पायजामा सेट में नजर आईं। रिपोर्ट के अनुसार, इस सैट की कीमत करीब 1,899 रुपये बताई जा रही है।

कुल मिलाकर, बिग बॉस 20 में लव गिल अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ अलग-अलग फैशनेबल आउटफिट्स के कारण भी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके वॉर्डरोब में कैजुअल से लेकर ट्रेडिशनल और नाइटवियर तक कई तरह के लुक देखने को मिल रहे हैं।

बिग बॉस 20 शुरू होने के साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इनमें पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। शो में उनका बेबाक अंदाज तो चर्चा में है ही, साथ ही उनके फैशन और स्टाइलिंग की भी खूब बात हो रही है। लव गिल की तुलना शहनाज गिल से भी की जा रही है।

बिग बॉस के घर में लव गिल अलग-अलग मौकों पर को-ऑर्ड सेट, काफ्तान, लहंगा, जंपसूट और नाइट सूट जैसे कई तरह के आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं। खास बात यह है कि उनके कई आउटफिट्स की कीमत भी हजारों रुपये में बताई जा रही है।