ननद सारा तेंदुलकर से भी अलग दिखा अंदाज! गुलाबी साड़ी में सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने ढाया ढाना
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार अक्सर अपने स्टाइल और सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में रहता है। खास मौकों और पारिवारिक समारोहों में पूरा परिवार एक साथ नजर आता है। इस बार भी तेंदुलकर परिवार के ट्रेडिशनल लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। जहां सारा तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर ने खूबसूरत साड़ी में ट्विनिंग की, वहीं सानिया चंडोक अपने अलग और चटक रंग के लुक की वजह से सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनीं।
ब्राइट पिंक साड़ी में सानिया ने लूटी महफिल
सानिया चंडोक ने इस खास मौके के लिए रिंपल और हरप्रीत लेबल की ब्राइट पिंक साड़ी चुनी। साड़ी पर गोल्डन जरी, सितारों और बारीक कढ़ाई का खूबसूरत काम नजर आया। पल्लू पर की गई डिटेलिंग ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया।
उन्होंने साड़ी को बेहद करीने से प्लीट्स में ड्रेप किया और पल्लू को हाथ में लेकर ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किया। साड़ी के साथ कोहनी तक की स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना गया था, जिस पर बीड्स की डिटेलिंग नजर आई।
कुंदन जूलरी ने बढ़ाया लुक का निखार
सानिया ने अपने हैवी साड़ी लुक के साथ जूलरी को भी बेहद सोच-समझकर चुना। उन्होंने कुंदन और अनकट डायमंड वाला चोकर पहना, जिसमें हरे रंग के पन्ना ड्रॉप्स लुक को और खूबसूरत बना रहे थे।
इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और कड़े पहने। बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ हाफ-अप, हाफ-डाउन स्टाइल में रखा गया। वहीं, मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट रखा गया, जिससे पूरा लुक काफी बैलेंस्ड नजर आया।
ग्रीन साड़ी में सारा तेंदुलकर भी दिखीं बेहद खूबसूरत
सारा तेंदुलकर ने इस मौके पर रितु कुमार की ग्रीन सिल्क साड़ी पहनी। साड़ी पर बारीक गोल्डन जरी से बूटी वर्क किया गया था, जबकि बॉर्डर पर फ्लोरल बेल वाली एम्ब्रॉयडरी नजर आई।
उन्होंने इसके साथ स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज पहना, जिस पर सेक्विन और बीड्स का काम था। इस लुक ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज में मॉडर्न टच जोड़ दिया।
गजरे और कुंदन जूलरी से पूरा किया देसी लुक
सारा ने अपने साड़ी लुक को स्टेटमेंट कुंदन नेकलेस, मैचिंग डैंगलर ईयररिंग्स और कंगन के साथ स्टाइल किया। बालों को हाफ-पिनअप करके उसमें गजरा लगाया गया, जिसने उनके लुक में देसी खूबसूरती बढ़ा दी।
माथे पर छोटी-सी बिंदी और सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप के साथ पीच-पिंक लिप्स ने पूरे लुक को और निखार दिया।
अंजलि तेंदुलकर ने बेटी के साथ की ट्विनिंग
अंजलि तेंदुलकर भी ग्रीन सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनकी साड़ी का रंग सारा की साड़ी से थोड़ा गहरा था। साड़ी पर गोल्डन जरी की बूटी और चौड़ा बॉर्डर दिया गया था।
उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ ओपन पल्लू स्टाइल में पहना। हैवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और ग्रीन-गोल्डन चूड़ियों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया। गोल्डन क्लच के साथ उन्होंने पूरे लुक को फाइनल टच दिया।
ग्रीन कुर्ते में अर्जुन, ऑरेंज कुर्ते में दिखे सचिन
अर्जुन तेंदुलकर भी अपनी मां और बहन के साथ ट्विनिंग करते हुए ग्रीन कुर्ते में नजर आए। उनके कुर्ते की नेकलाइन पर गोल्डन वर्क और सेक्विन डिटेलिंग थी।
वहीं, सचिन तेंदुलकर ने बाकी परिवार से थोड़ा अलग रंग चुना। वह ऑरेंज कुर्ते में नजर आए, जिसकी नेकलाइन और कंधों पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। पापा-बेटे की यह देसी जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आई।
सानिया और सारा के लुक से ले सकती हैं स्टाइलिंग टिप्स
अगर आप भी किसी फेस्टिव या पारिवारिक समारोह में ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो तेंदुलकर परिवार के इन लुक्स से कुछ स्टाइलिंग आइडिया लिए जा सकते हैं।
- फेस्टिव मौकों पर रानी पिंक, ग्रीन या टील जैसे रिच कलर्स ट्राई कर सकती हैं।
- हैवी साड़ी के साथ स्टेटमेंट जूलरी पूरे लुक को खास बना सकती है।
- कुंदन चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच देते हैं।
- बालों में गजरा या फूल लगाने से देसी लुक और निखर सकता है।
- अगर साड़ी और जूलरी दोनों हैवी हों, तो मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट रखना बेहतर लगता है।
- छोटी बिंदी और सॉफ्ट हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरत फिनिश दे सकते हैं।