भारी-भरकम ज्वेलरी छोड़ें! बजट में बनवाएं ये लाइटवेट गोल्ड रिंग्स, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट
जूलरी किसी भी लुक को खूबसूरत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। खासकर गोल्ड जूलरी का क्रेज कभी कम नहीं होता। शादी हो, ऑफिस हो या फिर रोजमर्रा का लुक, सही डिजाइन की गोल्ड रिंग आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा सकती है।अगर आप भी रोज पहनने के लिए ऐसी गोल्ड रिंग खरीदने का सोच रही हैं, जो दिखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ हल्की, आरामदायक और आसानी से हर आउटफिट के साथ मैच हो जाए, तो कुछ मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।इन रिंग्स की खासियत यह है कि इनका डिजाइन बहुत ज्यादा हैवी नहीं है। इसलिए इन्हें इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सकता है। आइए देखते हैं कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइन, जो आपके डेली लुक में स्टाइल का तड़का लगा सकते हैं।
स्वान शेप वाला क्लासी डिजाइन
अगर आपको जूलरी में थोड़ा हटके और एलिगेंट डिजाइन पसंद है, तो स्वान शेप वाली गोल्ड रिंग ट्राई कर सकती हैं। इसमें गोल्ड बैंड के साथ स्वान की खूबसूरत डिटेलिंग दी जाती है, जबकि पर्ल इसे और आकर्षक बना देता है।
इस तरह की रिंग वेस्टर्न आउटफिट के साथ तो अच्छी लगेगी ही, साथ ही साड़ी, सूट या दूसरे इंडियन आउटफिट्स के साथ भी इसे स्टाइल किया जा सकता है।
इनिशियल और हार्ट डिजाइन
अगर आप अपनी रिंग को थोड़ा पर्सनल टच देना चाहती हैं, तो इनिशियल डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप अपने नाम, पार्टनर या किसी खास व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर कस्टमाइज करवा सकती हैं।
इनिशियल के साथ हार्ट शेप की डिटेलिंग रिंग को मॉडर्न और रोमांटिक लुक देती है। इसे रोजाना पहनने के अलावा डेट नाइट या किसी खास मौके पर भी स्टाइल किया जा सकता है।
मिनिमल हार्ट स्टोन रिंग
जिन लोगों को बहुत ज्यादा हैवी या चमकदार जूलरी पसंद नहीं होती, उनके लिए पतले गोल्ड बैंड वाली मिनिमल रिंग एक अच्छा विकल्प है। इसमें छोटे हार्ट शेप स्टोन की डिटेलिंग दी जाती है, जो रिंग को सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक देती है।
यह डिजाइन डेली वेयर के लिए काफी अच्छा है और इसे ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटफिट के साथ भी आसानी से पहना जा सकता है।
वी-शेप और लाइन डिटेलिंग
अगर आपको सिंपल रिंग में थोड़ा मॉडर्न और यूनिक टच चाहिए, तो वी-शेप वाली रिंग ट्राई कर सकती हैं। इसमें गोल्ड बैंड पर लाइनिंग या जियोमेट्रिक डिटेलिंग दी जाती है, जो इसे स्टाइलिश बनाती है।
आप इसे अकेले पहन सकती हैं या फिर दूसरी पतली रिंग्स के साथ स्टैक करके भी एक ट्रेंडी लुक क्रिएट कर सकती हैं।
सिंपल और एलिगेंट गोल्ड रिंग
अगर आपकी पसंद हमेशा सिंपल और क्लासी जूलरी की तरफ रहती है, तो पतले बैंड वाली मिनिमल गोल्ड रिंग आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।
इस तरह की रिंग में बहुत ज्यादा डिजाइन या स्टोन वर्क नहीं होता, जिससे यह हाथ में हल्की और आरामदायक रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
ओपन सर्कल डिजाइन
मॉडर्न और क्लीन लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ओपन सर्कल डिजाइन वाली रिंग भी काफी स्टाइलिश विकल्प है। पतले गोल्ड बैंड के साथ सर्कल शेप की डिटेलिंग इसे यूनिक लुक देती है।
इसे अकेले पहनने पर यह मिनिमल और एलिगेंट नजर आती है, जबकि दूसरी पतली रिंग के साथ पहनने पर इसका लुक और ज्यादा स्टाइलिश हो सकता है।
डेली वेयर के लिए कैसी रिंग चुनें?
अगर आप रिंग रोजाना पहनना चाहती हैं, तो बहुत ज्यादा उभरे हुए डिजाइन या नुकीली डिटेलिंग से बचना बेहतर है। हल्के वजन, स्मूद फिनिश और सिंपल डिजाइन वाली रिंग रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा आरामदायक रहती हैं।
साथ ही रिंग खरीदते समय अपनी उंगली के सही साइज और गोल्ड की शुद्धता की जानकारी जरूर लें। सही डिजाइन और फिटिंग वाली गोल्ड रिंग आपके डेली लुक को बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बना सकती है।