×

Republic day बॉलीवुड की वह बेहरतीन फिल्मे जो आपके अंदर जगा जाएगी देश भक्ति की भावना

 

हिंदी फ़िल्मों के माध्यम से कई बार लोगो के दिलो में देश भक्ति जगाने के काम बॉलीवुड ने बखूबी किया है। आज हम आपको ऐसी ही फ़िल्मों के बारे में बताने जा रहे है। जिसने देखने के बाद आपकी अन्दर देश भक्ति की भावना जाग उठेगी।

बॉर्डर

यह फ़िल्म 1971 में हुए भारत – पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फ़िल्म को भारत की सबसे अच्छी वार फ़िल्मों में से एक माना जाता रहा है। इस फ़िल्म के गाने आपको भावुक कर देंगे। आपके अन्दर देश भक्ति का भरने के लिए इस फ़िल्म काफी है।

उपकार 

भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार देश भक्ति फ़िल्मों के लिए जाने जाते है। उपकार एक ऐसी फ़िल्म थी जिसने हर किसी के मन में अपने देश को लेकर प्यार पैदा कर दिया था। यह फ़िल्म ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा बुलंद करती है। 

चिटगॉन्ग

इस फ़िल्म की कहानी अंग्रेजों से लड़ाई की  एक अलग कहानी दिखाती है। जिसमे एक स्कूल मास्टर की आग्वाई में स्कूल के बच्चे और कुछ जवान औरतें अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ जाते हैं।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह 2002 

भगत सिंह के जीवन पर आधारित यह फ़िल्म काफी करीब से भगत सिंह के जीवन को दर्शाती है। ब्रिटिश राज के खिलाफ उनके विचारों को दर्शाती है। इस फ़िल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

हकीकत 1964 

यह कहानी भारत और चीन के यौध के दौरान एक सैनिकों की टुकड़ी की कहानी है जो लद्दाख में फस जाते है। जिन्हें लगता है उनकी मौत निश्चित है। लेकिन कैप्टेन बहादुर सिंह उन्हें बचाने में कामयाब हो जाते है।