Republic Day Morning Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को इन देशभक्ति संदेशों से विश करे गणतंत्र का त्यौहार, तिरंगे के रंग में रंग जाएगा मन
26 जनवरी, इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसा दिन है, जब भारत का लोकतंत्र सच में अस्तित्व में आया और हमें अपने संविधान की शक्ति मिली। हर साल, यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र का हिस्सा हैं। तो आइए, अपने प्रियजनों के साथ देशभक्ति की इस भावना का जश्न मनाएं! अगर आप अपने WhatsApp स्टेटस या सोशल मीडिया के लिए सबसे अच्छी लाइनें और शुभकामनाएँ ढूंढ रहे हैं, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है।
गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएँ!
1. मिट्टी की खुशबू और वतन का प्यार
मुबारक हो आपको गणतंत्र का त्योहार।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
2. ये सिर्फ एक छुट्टी नहीं, लोकतंत्र की शान है,
हम भारतीयों का सबसे बड़ा सम्मान है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
3. उठो हिंद के लाल, नया इतिहास बनाते हैं,
गणतंत्र के इस उत्सव को शान से मनाते हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. कलम की ताकत और संविधान की ढाल,
भारत मां का ऊंचा रहे भाल।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
5. दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है,
हमने तिरंगे को चांद तक पहुंचाया है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
6. हौसला सीमा पर खडे़ जवान का है,
जज्बा भारत मां के सम्मान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
7. खून से सींचा है हमने इस चमन को
झुककर नमन करें इस वतन को।
जय हिन्द, जय भारत!
8. आजादी की कहानी शहादत ने लिखी,
और भविष्य की राह संविधान ने दिखाई।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. वोट की ताकत और कानून का राज,
यही है हमारे भारत का असली ताज।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
10. लोकतंत्र की जड़ें हैं हमारा आधार,
हर नागरिक का हो इसमें बराबर का अधिकार।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
11. संविधान की गरिमा को झुकने न देंगे,
भारत की एकता को रुकने न देंगे।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
12. न्याय, समता और बंधुत्व की डोरी,
गणतंत्र ने लिखी खुशहाली की लोरी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. अनेकता में एकता ही हमारी मिसाल है,
इसलिए मेरा भारत सबसे बेमिसाल है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
14. मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,
गणतंत्र सिखाता है सबको अपना समझना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
15. कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही स्वर,
जय भारत, जय गणतंत्र, जय हिंद का सफर।
जय हिन्द, जय भारत!