×

ब्रेकअप बन गया है लाखों को बिजनेस, जानकर रह जाएंगे हैरान

 


ब्रेकअप न केवल दिल का ही नही साइंस का खेल भी है। आपने सोशल मीडिया में देखा होगा कि सोशल मीडिया आपकी पुरानी यादों को बार-बार आपके सामने ले आता है। जिससे आप फिर से उन्ही यादों मेे चले जाते हैं।

ब्रेकअप एक्सपर्ट प्यार में टूटे हुए लोगों को रो लेने, डिटॉक्स होने और आगे बढ़ जाने के लिए एनकरेज करते हैं। इसके लिए वो नए लोगों से जुड़ना, वर्कआउट करना या फिर माइंडफुलनेस के बारे में भी पढ सकते हैं।

इसके लिए कुछ रिलेशनशिप एक्सपर्ट बूटकैंप्स या रिट्रीट भी ऑफर करते हैं। इसके अलावा कुछ कस्टमाइज ऐप्स और ऑनलाइन कम्युनिटीज भी होती हैं जो आपके हालचाल के बारे में पुछती है।

ब्रेकअप एक्सपर्ट हायर करने की कीमत छह महीने के लिए 1.6 लाख रूपए होती है। इसके अलावा ब्रेकअप रिट्रीट वीकेंड करीब 97000 का पड़ सकता है।

इसमें काउंसलिंग के अलावा कई सेशंस होते हैं जैसे एक्युपंक्चर, गुस्सा शांत करना आदि।