Holi 2025: क्या आप भी शादी के बाद पहली बार मना रहे हैं होली? तो जानें कैसे बनाएं खास  

 
sadfd

अगर आप भी शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने जा रहे हैं तो इसे खास तरीके से मना सकते हैं। यह त्यौहार दिलों को जोड़ता है और नवविवाहित जोड़ों के लिए भी बहुत खास होता है। कई जोड़े अपनी पहली होली को लेकर बहुत उत्साहित होते हैं। वे इस दिन को विशेष बनाने के लिए भी भरपूर प्रयास करते हैं। रंग, प्रेम और उत्साह का यह त्योहार लोगों को एक साथ लाता है। अगर आप भी इस त्योहार को खास बनाना चाहते हैं तो इसके लिए यहां दिए गए टिप्स को अपना सकते हैं...

मैचिंग कपड़े पहनना

होली के दिन आप मैचिंग आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको अनोखा लुक मिलेगा। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा या जींस के साथ सफेद कुर्ता इस खास अवसर के लिए सबसे अच्छा रहेगा। वहीं, महिलाएं इस दिन सफेद सूट, अनारकली या हल्की सफेद साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं।

परिवार के साथ होली मनाएं

अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है और यह आपकी पहली होली है, तो आप इस दिन अपने परिवार के साथ होली मना सकते हैं। इस दिन आप सभी एक साथ मिलकर इस त्यौहार का आनंद ले सकते हैं और विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। इससे आपको यह होली जीवन भर याद रहेगी।

होली की शुरुआत अपने पसंदीदा नाश्ते से करें

होली के दिन की शुरुआत आप अपने पसंदीदा नाश्ते से कर सकते हैं। इसके बाद आप कोई रोमांटिक होली गाना बजा सकते हैं और एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगा सकते हैं। इसके बाद आप फोटोशूट भी करवा सकते हैं। इसके अलावा, आप इस खुशी को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं।