×

लडकों की इन खूबियां पर मर मिटती हैं लडकियां, जानिए इनके बारे में

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। पुरुषों में हमेशा ही इस बात को जानने की उत्सुकता होती है कि खूबसूरत महिलाओं की पहली पसंद वाले मर्दों में कौन-कौन सी खूबियां होती हैं। ऐसे में महिलाओं को इम्प्रेस करने के लिए पुरुष अक्सर तरह-तरह तरीके अपनाते हैं। उनकी नजरों में आने के लिए बॉडी बना लेते हैं, लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता कि वाकई में लडकियों को मर्दों में कौन सी चीजें आकर्षित करती हैं। चलिए आज आपको बताते हैं इन खूबियां के बारे में..

खूबसूरत महिलाओं को किस तरह के पुरुष पसंद हैं इस बात को लेकर सालों से रिसर्च की जा रही है। कोई कहता है हैंडसम हंक, कोई कहता है जेंटलमैन। लेकिन महिलाओं को सेंसटिव पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं।

हेल्दी फ्लर्ट करने वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करते हैं। अपनी तारीफ सुनने पर महिलाएं मुस्कुराती हैं, शरमाती हैं और उस पुरुष की बातों पर ज्यादा गौर करती हैं।

माना जाता है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों को ज्यादा पसंद करती है जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है। महिलाओं का मानना है कि ऐसे पुरुष छोटी-मोटी नोंकझोंक को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे रिश्ते बखूबी चलते है।

खुद से ज्यादा अच्छा दिखने पर लोगों में इस बात का डर हो जाता है कि पार्टनर का कहीं और अफेयर हो सकता है जबकि कम आकर्षित दिखने पर ये ख्याल आने लगता है कि मुझे इससे अच्छा पार्टनर भी मिल सकता था। महिलाएं या पुरुष उनके प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं जो उनके ही जैसे हों।

कई सारी रिसर्च में कहा गया है कि 100 में 80 महिलाएं अपने पार्टनर में एक बेहतरीन कुक ढूंढ़ती हैं।महिलाओं को ऐसे पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं जो अच्छा खाना बनाना जानते हों। 

महिलाएं अधिकतर पावरफुल और उम्र से बड़े पुरुषों के साथ रिलेशन बनाना चाहती हैं। महिलाएं अक्सर अपने से ज्यादा उम्र के पुरुषों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। 

हेल्पिंग नेचर के पुरुषों को महिलायें ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे पुरुष महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं और महिलाओं की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते।

वे उन पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसाते हैं और जल्दी घुलमिल जाते है। कई सारी रिसर्च कहती है कि महिलाएं को फनी लोग ज्यादा पसंद होते हैं। ऐसे पुरुषों के साथ महिलाएं खुलकर बात करती हैं।