×

Relationship Tips: डेटिंग फेज में दिखने वाले ये 7 साइन हैं टॉक्सिक रिलेशन की निशानी, जानें एक्सपर्ट की सलाह

 

आज के समय में डेटिंग सिर्फ पसंद और आकर्षण तक सीमित नहीं है। किसी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले यह समझना भी जरूरी है कि सामने वाला व्यक्ति आपके लिए क्या महसूस करता है और उसके इरादे क्या हैं। कई बार शुरुआत में सबकुछ अच्छा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे कुछ ऐसे संकेत दिखाई देने लगते हैं, जो बताते हैं कि दोनों की सोच या प्राथमिकताएं एक जैसी नहीं हैं।ऐसी स्थिति में सिर्फ रिश्ता टूटने के डर से खुद को जबरदस्ती उसमें बनाए रखना सही नहीं होता। अगर डेटिंग के दौरान आपको लगातार ये संकेत नजर आ रहे हैं, तो रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले एक बार जरूर सोचें।

1. सामने वाले के लिए आकर्षण महसूस नहीं होता

किसी भी रिश्ते में आकर्षण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप जिस व्यक्ति को डेट कर रहे हैं, उसके प्रति आपको बिल्कुल भी आकर्षण महसूस नहीं होता और आप सिर्फ रिश्ते को निभाने के लिए खुद पर दबाव बना रहे हैं, तो आपको अपनी भावनाओं को समझने की जरूरत है।खुद को जबरदस्ती किसी रिश्ते में बनाए रखने के बजाय ईमानदारी से यह सोचना बेहतर है कि आप वास्तव में इस रिश्ते से क्या चाहते हैं।

2. मिलने की बात हमेशा टालना

अगर सामने वाला व्यक्ति आपसे ऑनलाइन या फोन पर तो लगातार जुड़ा रहता है, लेकिन ऑफलाइन मिलने का प्लान बार-बार टाल देता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

एक-दो बार व्यस्तता की वजह से प्लान कैंसिल होना सामान्य है, लेकिन अगर हर बार मिलने की बात पर कोई न कोई बहाना बनाया जा रहा है, तो रिश्ते में सामने वाले की गंभीरता को लेकर बातचीत करना जरूरी है।

3. दोनों के रिश्ते के लक्ष्य अलग हैं

डेटिंग शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि दोनों लोग रिश्ते से क्या उम्मीद रखते हैं।

मान लीजिए आप लंबे समय के रिश्ते या शादी के इरादे से डेट कर रहे हैं, जबकि सामने वाला व्यक्ति फिलहाल किसी गंभीर रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में दोनों की प्राथमिकताएं अलग हो सकती हैं।

इसलिए रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले इरादों और भविष्य की उम्मीदों पर खुलकर बात करना बेहतर रहता है।

4. बातचीत में सिर्फ आपकी दिलचस्पी है

क्या हमेशा आप ही बातचीत शुरू करते हैं? क्या आप ही सामने वाले से सवाल पूछते हैं, उसकी जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करते हैं और बातचीत को आगे बढ़ाते हैं?अगर सामने वाला आपकी जिंदगी और आपको जानने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाता और सिर्फ आपके सवालों का जवाब देता रहता है, तो रिश्ते में दोनों तरफ से समान प्रयास हो रहे हैं या नहीं, इस पर ध्यान देना चाहिए।

5. बातचीत में लगातार कमी आ रही है

किसी भी रिश्ते में कम्युनिकेशन काफी मायने रखता है। अगर शुरुआत में घंटों बातचीत होती थी, लेकिन अब सामने वाला लगातार बातचीत से बच रहा है या लंबे समय तक संपर्क में नहीं रहता, तो इसकी वजह समझना जरूरी है।

हर व्यक्ति का व्यस्त होना सामान्य है, लेकिन लगातार संवाद की कमी और एकतरफा प्रयास रिश्ते में दूरी का संकेत हो सकते हैं।

रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले खुद से पूछें ये सवाल

डेटिंग में हर छोटी परेशानी का मतलब यह नहीं कि रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। लेकिन अगर लंबे समय से आपको लगता है कि प्रयास सिर्फ आपकी तरफ से हो रहे हैं, दोनों के इरादे अलग हैं या आप इस रिश्ते में खुश नहीं हैं, तो अपनी भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।किसी रिश्ते को सिर्फ इसलिए जारी रखना जरूरी नहीं है क्योंकि उसकी शुरुआत हो चुकी है। ईमानदार बातचीत, आपसी सम्मान और दोनों तरफ से प्रयास किसी भी स्वस्थ रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण हैं।